Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    चेहरा चमकाएंगे आम और तरबूज लेकिन कैसे?

    By Babita KashyapEdited By:
    Updated: Thu, 28 Apr 2016 11:35 AM (IST)

    गर्मी में भी आपका चेहरा चमकता रहे इसलिये हम आपको बता रहे हैं तरबूज और आम से बने कुछ ब्यूटी पैक्स के बारे में। ...और पढ़ें

    चेहरा चमकाएंगे आम और तरबूज लेकिन कैसे?
    चेहरा चमकाएंगे आम और तरबूज लेकिन कैसे?

    गर्मी के मौसम में त्वचा का ध्यान रखना थोड़ा मुश्किल होता है। तेज धूप से टैनिंग की समस्या हो जाती है जिससे चेहरा देखने में बदरंग नजर आता है। इसके लिये स्पा एक अच्छा तरीका है। लेकिन रोज-रोज पार्लर जाना भी संभव नही होता। हम आपको बताते हैं कुछ ऐसे तरीके जिससे खोई रंगत फिर पायी जा सकती है।

    इस मौसम में तरबूज और आम जैसे ग्रीष्म ऋतु के फल तो सभी घरों में होते हैं। तरबूज हमारी त्वचा से रिंकल हटाकर चेहरे का रूखापनदूर करता है इसके सेवन से शरीर में पानी की कमी नही होती। ब्यूटी हेल्थ टिप्स.कॉम के अनुसार आम और तरबूज से बने कुछ ब्यूटी पैक भी ऐसे हैं जो टैनिंग को दूर कर हमें गर्मी में भी तरोताजा बनाये रखते हैं।

    आम और तरबूज के ब्यूटी पैक

    -एक कटोरी तरबूज के रस में 2 टे.स्पून आटे की चोकर और 1 टे.स्पून मिल्क पाउडर मिला दें इसे चेहरे पर 10 मिनट के लिए लगाकर रखें, फिर गीले हाथों से मलते हुए छुटा दें। आप चाहे तो इस पैक को अपने हाथ पैरों की टैनिंग मिटाने के लिए भी लगा सकती हैं।

    - 2 टे स्पून आम का पल्प लेकर उसमें थोड़ी चीनी मिलाकर चेहरे और हाथ पैरों पर लगा लें। 10 मिनट बाद हल्के हाथों से मलते हुए धो दें। हफ्ते में एक बार इस पैक का प्रयोग अवश्य करें इससे मृत त्वचा तो निकल ही जायेगी साथ ही चेहरा भी चमकने लगेगा।

    खबरें और भी

    -आम के पके हुए गूदे में 2 टी स्पून मुलतानी मिट्टी मिलाकर पैक तैयार कर लें, इसे चेहरे और गर्दन पर लगाये। ये पैक अन्य पैक के मुकाबले थोड़ा मोटा होता है इसलिये पूरी तरह सूखने में काफी समय लगता है। इसलिये आप इसे 30 मिनट तक चेहरे प लगे रहने दें, जब ये थोड़ा टाइट लगे तो इसे धो। इस पैक से आपकी त्वचा एकदम कोमल हो जायेगी।

    - एक छोटे आम के पल्प में 1 टे.स्पून अखरोट, 2 टी स्पून ओटमील, 3 टी स्पून मुल्तानी मिट्टी में डालकर मिक्सर में अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस पैक को चेहरे और गर्दन पर 15 मिनट तक लगायें रखें। थोड़ा सूखने के बाद स्क्रब करते हुए ठंडे पानी से इसे धो लें।

    - 1 टे.स्पून तरबूज के जूस में 1 टे.स्पून दही मिला लें। इस पैक को चेहरे और गर्दन पर लगाये। 15 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। इससे आपके चेहरे को एक नयी ताजगी मिलेगी।

    गर्मियों में भी खिली रहेगी ऑयली स्किन

    रहें कूल कूल