विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

संबंध बनाने के बाद शादी से मुकरा फेसबुक फ्रेंड, युवती ने धुनाई की तो हुआ राजी

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Thu, 30 Mar 2017 01:14 PM (IST)Updated: Thu, 30 Mar 2017 08:16 PM (IST)

दिल्ली की युवती की अंबाला के युवक से फेसबुक पर दोस्ती हो गई। दोनों के संबंध भी बन गए, लेकिन ...और पढ़ें

संबंध बनाने के बाद शादी से मुकरा फेसबुक फ्रेंड, युवती ने धुनाई की तो हुआ राजी
संबंध बनाने के बाद शादी से मुकरा फेसबुक फ्रेंड, युवती ने धुनाई की तो हुआ राजी

जेएनएन, अंबाला। फेसबुक की दोस्ती कब प्यार में बदल गई युवती को पता ही नहीं चला। दोनों चैटिंग के दौरान एक-दूसरे के साथ जीने-मरने की कसमें खाने लगे। दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बन गए, लेकिन जब लड़की ने शादी की बात की तो युवक ने इन्कार कर दिया। इस पर युवती ने युवक की जमकर धुनाई की। मामला वूमैन सेल पहुंचा तो युवक शादी के लिए राजी हुआ और दोनों के बीच समझौता हो गई।

छावनी निवासी युवक की फेसबुक पर दोस्ती दिल्ली में नौकरी करने वाली एक युवती से हुई। दोनों घंटों एक-दूसरे के साथ चैटिंग करने लगे। युवक ने उसे अंबाला बुलाया तो वह मिलने आ गई। दोनों के बीच यहां शारीरिक संबंध भी स्थापित हो गए। इसके बाद दोनों घूमने गए। दोनों के बीच इस दौरान भी संबंध बने।

इस दौरान युवती ने युवक को शादी के लिए कहा तो उसने इन्कार कर दिया। इसके बाद युवक ने उसका फोन उठाना भी बंद कर दिया। रविवार रात को युवती अंबाला पहुंची और रातभर स्टेशन पर इंतजार करने के बाद सुबह किसी और के फोन से युवक के साथ युवक से बात की और उसे इंदिरा पार्क में आने को कहा। 

उसने युवक से शादी करने को कहा, लेकिन युवक ने इससे इन्कार कर दिया। दोनों के बीच जमकर कहासुनी हुई। यहां तक दोनों ने एक-दूसरे पर हाथ भी उठाया। युवती युवक से बीस निकली। उसने युवक की जमकर पिटाई की। इस दौरान पार्क में लोग भी उसे देखते रहे। बाद में युवक के भाई ने उसे बचाया।

इसके बाद मामला वूमैन सेल पहुंचा। पहले तो युवती युवक के खिलाफ कार्रवाई करवाने की बात पर अड़ी रही लेकिन बाद में माफी मांगने और शादी करने की बात पर समझौता हो गया। युवती मूल रूप से नेपाल के काठमांडू की रहने वाली है।
यह भी पढ़ें: अपहरण कर साढ़े चार माह तक सामूहिक दुष्कर्म, गर्भवती हुई लड़की

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।