Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    भैया दूज के दिन अंबाला में हुआ अजूबा, भाई के साथ दो बहनों का जन्‍म

    By Sunil Kumar JhaEdited By:
    Updated: Wed, 02 Nov 2016 02:09 PM (IST)

    अंबाला में भैयादूज के दिन एक गजब का अजूबा हुआ। अंबाला छावनी के एक अस्‍पताल में एक महिला ने तीन बच्‍चों को जन्‍म हुआ। इनमें एक बेटा और दो बेटियां हैं। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    जेएनएन, अंबाला। भैया दूज के दिन पहले बहन आई फिर भाई ने जन्म लिया और इसके बाद फिर बहन ने जन्म लिया। यह अनोखा संयोग अंबाला छावनी के मोगा अस्पताल में घटित हुआ। गगनहेड़ी गांव की नेहा ने एक साथ तीन संतानों को जन्म दिया। इससे परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं है। परिवार के लोग ऐसे पवित्र त्योहार पर बने इस संयोग को लेकर खुद को सौभाग्यशाली मान रहे हैं।

    नेहा के पति अरुण के मुताबिक यह उसकी पत्नी की पहली डिलीवरी थी। भैया दूज के दिन उसकी झोली ऐसे खुशियों से भर जाएगी यह आभास नहीं था। ठीक 1.55 बजे उसकी पत्नी ने लड़की को जन्म दिया। उसके अगले ही मिनट 1.56 बजे लड़का हुआ। उन्हें जुड़वां बच्चो की ही उम्मीद थी लेकिन जब 1.57 बजे तीसरे बच्चे के रूप में लड़की ने जन्म लिया तो पूरे परिवार के लिए आश्चर्यजनक था।

    पढ़ें : पंजाब की बेटियां का दर्द बयां करेंगी एलबम गर्ल अाकांक्षा सरीन

    तीनों बच्चे स्वस्थ हैं। पहली लड़की व लड़के का वजन दो-दो किलो था जबकि सबसे बाद में जन्मी लड़की का वजन डेढ़ किलो था। बच्चों का जन्म सर्जरी से हुआ। अस्पताल में इस परिवार को मिलने वाले रिश्तेदारों का तांता लगा रहा।

    पढ़ें : हरियाणा मेरी बहन, इसलिए भैया दूज पर दिया तोहफा : सुरेश प्रभु


    अल्ट्रासाउंड में जुड़वां बताए थे बच्चे

    अरूण के मुताबिक जब भी उसने अपनी पत्नी का अल्ट्रासाउंड कराया तब रेडियोलॉजिस्ट ने उसे हर बार पत्नी को जुड़वां बच्चे होने की जानकारी दी। उसने पहले छावनी के राजीव अल्ट्रासाउंड से और बाद में श्री अल्ट्रासाउंड महेशनगर से अपनी पत्नी का चेकअप कराया था।

    पढ़ें : महिला ने देह व्यापार का धंधा नहीं छोड़ा तो फिर जेठ ने उठाया खौफनाक कदम

    दोनों ने ही जुड़वां संतान होने की बात कही थी। ऐसे में वे डिलीवरी के वक्त दो बच्चों के हिसाब से ही कपड़ों आदि की तैयारी कर रखी थी। जब उन्हें तीन संतान हुईं तो यह उनके लिए भी हैरानीजनक था कि डॉक्टर भी इसे भांप नही पाए थे।

    खबरें और भी

    पढ़ें : हरियाणा मेें बर्ड फ्लू की आहट, हिसार में चार और बतखों की मौत