Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पति को नशा देकर प्रेमी के साथ थी युवती, ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़ा तो ...

    By Sunil Kumar JhaEdited By:
    Updated: Sun, 25 Sep 2016 09:46 AM (IST)

    अंबाला के गांव में ग्रामीणों ने एक महिला और एक पुरुष को सरेआम अपमानित किया। उन्‍होंने दोनों का मुंह काला कर दिया और घुमाया। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    जागरण संवाददाता, अंबाला। जिले के गांव बरनाला में अवैध संबंधों का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने एक युवक और एक युवती को सरेआम अपमानित किया। उन्होंने दोनों का मुंह काला कर दिया और गले में जूतों की माला डाल दी। इसके बाद उन्होंने दोनों का गांव में घुमाया। इस घटना का वीडियो भी सोशल साइटों पर डाल दिया गया।

    बताया जााता है कि ग्रामीणाें ने बलदेव नगर निवासी सर्वजीत नामक व्यक्ति को एक युवती के साथ गलत हालत में पकड़ लिया। लोगों का कहना है कि दोनों के अवैध संबंध से गांव में माहौल खराब हो रहा था। लेकिन वे अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे थे। दोनों काे सुबह चार बजे रंगेहाथ पकड़ लिया।

    पढ़ें : छात्रा बोली- प्रोफेसर कहता था अकेले साथ कहीं बाहर चलो, MDU में मचा हंगामा

    इसके बाद पंचायत बुलाकर दोनों को सबक सिखाने का फैसला किया गया। लोगों ले आरोपी महिला और उसके प्रेमी का मुंह काला कर दिया। इसके बाद गले में जूतों की माला डाल दी। इस मामले की एक माह बाद इस घटना की वीडियो वायरल हुई तो मामले ने तूल पकड़ लिया है।

    युवक के गले में जूताें की माला डालकर घुमाते लोग।

    वीडियो में सरेआम ग्रामीणों के बीच एक बुजुर्ग महिला आरोपी महिला को पीट रही है। पीटते हुए आरोपी महिला को बुजुर्ग महिला कह रही है- ''पेलां तां कैंदी सी तूं मेरी मां वरगी है, हुण मेरा कैणा मन्या की? पेलां इन्नें अपने मा-प्यो नूं कहकर लव मैरिज कराई सी। क्या समझाया सी मैं, तैन्नू किन्नी बार समझांदी सी मैं, तेन्नू सझाया सी दीयां वंगू रह। लया-लया जुतियां दा हार लया। (तू मुझे पहले तो कहती थी कि मैं तुम्हें मां के समान मानती हूं, क्या मानी तुमने मेरी? पहले इसने अपने मां-पिता का कहकर लव मैरिज कराई थी। क्या-क्या समझाया था मैनें तुम्हें, कितनी बार समझाया था कि बेटियों की तरह रहो)।

    खबरें और भी

    पढ़ें : बेटी की सहेली से छेड़छाड़ करनेवाला पूर्व डीजीपी सुप्रीम कोर्ट में भी दोषी करार

    इसके बाद लोगों ने महिला व सिख युवक के गले में जुतियों का हार डाल दिया। इसके बाद लोगों ने दोनों को गांव में घुमाया। इसके साथ ही गूगा माड़ी पर युवक से नाक भी रगड़वाई।
    -------------
    यह था मामला

    गांव बरनाला की रहने वाली एक महिला के साथ बलदेव नगर निवासी सिख युवक सर्वजीत के अवैध संबंध थे। आरोपी महिला की गांव बरनाला में लव मैरिज हुई थी। आरोप है कि इसी दौरान युवती के सर्वजीत से अवैध संबंध स्थापित हाे गए। इसके बाद अपने अवैध संबंध को जारी रखने के लिए युवती ने अपने पति को नशे की आदत डाल दी। वह पति को नशीला पदार्थ देकर सर्वजीत के साथ अवैध संबंध बनाती थी।

    युवती को थप्पड़ जड़ती एक महिला।

    एक दिन अलसुबह करीब चार बजे गुगा माड़ी मेले से लौट रहे ग्रामीणों ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। इसके बाद गांव में पंचायत बुलाई गई। बता दें कि यह घटना एक माह पहले की है। पंचायत ने युवक और युवती को अवैध संबंधों के आरोप में ऐसी सजा सुनाई थी। इसके बाद दोनों के गले में जूतों की माला डालकर घुमाया गया था। उस समय किसी ने इसकी वीडियो क्लिप बना ली थी, जो अब वायरल हुई है।
    ----------

    सर्वजीत ने दी थी पुलिस को शिकायत

    सर्वजीत ने इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस में शिकायत दी। पंजोखरा थाना पुलिस ने बरनाला गांव के सरपंच हरजीत सिंह, उसके भाई काला उर्फ पेठा, राजिंद्र उर्फ राजू, फोटोग्राफर हरजीत सिंह उर्फ कालू सहित अन्य लोगों पर अश्लील मूवी बनाने, मारपीट करने व धमकी देने का केस दर्ज किया है।

    फोटो गैलरी : आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए तो मुंह काला कर घुमाया, देखें तस्वीरें

    शिकायत में सर्वजीत ने कहा है कि उक्त लोगों ने उस पर गांव की एक युवती से अवैध संबंध का आरोप लगाते हुए उसको जूतियों की माला पहनाकर अपमानित किया। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद नामजद लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।