विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फरीदाबाद: पीएम मोदी का नाम लेकर बुजुर्ग दंपति के घर घुसे बदमाश, और फिर...

By Amit MishraEdited By:
Published: Wed, 23 Nov 2016 04:07 PM (IST)Updated: Wed, 23 Nov 2016 06:53 PM (IST)

बदमाश फरीदाबाद के अशोका इन्क्लेव स्थित एक बुजुर्ग दंपति के घर पहुंचे। पीएम मोदी का नाम लेकर जांच की बात कही और घर के अंदर दाखिल हो गए।

News Article Hero Image

फरीदाबाद [जेएनएन]। अशोका इन्क्लेव में मंगलवार दोपहर बुजुर्ग दंपति के घर हुई लूट के मामले में नया ट्विस्ट सामने आया है। आरोपी लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए बुजुर्ग दंपति के घर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लेकर घुसे थे।

जानकारी के मुताबिक आरोपियों की कुल संख्या 6 थी जिसमें से 5 घर के अंदर घुसे और एक आरोपी घर के बाहर खड़ा रहा। जांच के नाम पर आरोपियों ने जेवर समेत 5 से 6 लाख का माल जमा किया और बुजुर्ग दंपति को जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।

...और इस तरह से 45 हजार करोड़ का काला धन हो गया सफेद

वारदात की सूचना मिलते ही फरीदाबाद, गुड़गांव क्राइम ब्रांच की टीमोंं ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक दिल्ली, फरीदाबाद, गुड़गांव पुलिस की बदमाशों के साथ रोहिणी बॉर्डर पर मुठभेड़ भी हुई। इसके बाद पांच संदिग्ध बदमाशों को गुड़गांव में हिरासत ले लिया गया। पूछताछ जारी है लेकिन गुड़गांव पुलिस ने अब तक बदमाशों को हिरासत में लिए जाने की पुष्टी नहीं की है।

...जब नोटबंदी के समर्थन में सड़क पर उतर आए सैकड़ों मोदी

पढ़ें पूरा मामला

मंगलवार दोपहर बदमाश फरीदाबाद के अशोका इन्क्लेव स्थित एक बुजुर्ग दंपति के घर पहुंचे। पीएम मोदी का नाम लेकर जांच की बात कही और घर के अंदर दाखिल हो गए। घर में घुसते ही बदमाशों ने बुजुर्ग पर पिस्तौल तान दी घर में रखे जेवरात और नगदी को समेट लिया। बदमाश दंपति को रस्सी से बांधकर बाहर निकल आए। इसके बाद बाहर खड़ी स्विफ्ट डिजायर कार में बैठकर दिल्ली की तरफ भाग निकले।

किसी ने संदिग्धों की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम थाना सराय ख्वाजा को रूम को दे दी। इससे फरीदाबाद क्राइम ब्रांच यूनिट सक्रिय हो गई। पुलिस कंट्रोल रूम ने यह मैसेज दिल्ली, गुड़गांव, फरीदाबाद आसपास के जिलों को भी दे दिया।

नोटबंदी को लेकर केजरीवाल का पर्चा वार, 'हर मिनट का बदला लेगी जनता'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।