विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दुष्यंत ने खिलाड़ियों के रियो भेजने में भेदभाव का मुद्दा उठाया

By Edited By:
Updated: Thu, 11 Aug 2016 07:13 PM (IST)

जागरण संवाददाता, हिसार : रियो ओलम्पिक में हरियाणा के दो खिलाड़ियों का डोप टेस्ट में फेल होने की वजह स

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, हिसार : रियो ओलम्पिक में हरियाणा के दो खिलाड़ियों का डोप टेस्ट में फेल होने की वजह से रियो ओलम्पिक में जाने से रोकने का मुद्दा वीरवार को लोकसभा में गूंजा। सासद दुष्यंत चौटाला ने रियो ओलम्पिक में भेजने में खिलाड़ियों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया। सांसद ने यह मामला शून्यकाल के दौरान उठाया। दुष्यंत ने कहा कि तीन खिलाड़ी डोप टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए, उनमें से प्रधानमंत्री के लोकसभा क्षेत्र से संबंध रखने वाले एक खिलाड़ी नरसिंह यादव को रियो ओलम्पिक में भेज दिया गया जबकि हरियाणा से संबंध रखने वाले खिलाड़ी इद्रजीत व धर्मवीर को रोक दिया गया। चौटाला ने इस बारे में सरकार से स्पष्टीकरण मागा।

उन्होंने सदन में कहा कि पिछले दिनों 121 सदस्यीय टीम रियो ओलम्पिक में भाग लेने के लिए रवाना हुई तो उसमें तीन खिलाड़ियों के डोप टेस्ट पाजिटिव पाए गए। इन तीन खिलाड़ियों में एक नरसिंह माननीय प्रधानमंत्री के लोकसभा क्षेत्र के बनारस से थे। दो अन्य धर्मवीर सिंह व इद्रजीत सिंह हरियाणा से संबंधित थे। धर्मवीर सिंह व इद्रजीत सिंह के पहले छह-छह बार डोप टेस्ट किए गए थे जो कि नगेटिव पाए गए और सातवीं बार पाजिटिव पाए जाने पर उन्हे रियो जाने से रोक दिया गया। हरियाणा के खिलाड़ी ने देश के इतिहास में पहली बार 100 मीटर रेस में क्वालीफाई किया था और दूसरा शॉटपुट में देश का प्रतिनिधित्व करने जा रहा था, उन्हें रियो नहीं जाने दिया गया जबकि नरसिंह का भी डोप टेस्ट पाजिटिव पाया गया था, फिर भी उन्हे रियो में मौका दिया गया। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से इस बारे में सवाल पूछा कि रियो भेजने में यह भेदभाव क्यों किया गया। उन्होंने इस बारे में सरकार से स्थिति स्पष्ट करने को कहा।