विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

47 साल बाद वक्त से पहले आएगा मानसून, होगी झमाझम

By Test1 Test1Edited By:
Updated: Sat, 25 Jun 2016 02:25 PM (IST)

हरियाणा में मानसून का काउंटडाउन शुरु हो गया है। मौसम विभाग की मानें तो रविवार को मानसून की पहली फुहारें पड़ेंगी। हिसार में 47 साल बाद पहली बार मानसून समय से पहले आएगा।

News Article Hero Image

चंडीगढ़ (वेब डेस्क)। हरियाणा में मानसून का काउंटडाउन शुरु हो गया है। मौसम विभाग की मानें तो रविवार को मानसून की पहली फुहारें पड़ेंगी। बुधवार तक प्रदेश में झमाझम बरसात होने की संभावना है। वहीं, हिसार शहर में 47 साल बाद पहली बार मानसून समय से पहले आ रहा है। वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बार मानसून लंबा चलने की संभावना है।

इस बार समय से पहले मानसून

वहीं, हिसार शहर में पहली बार मानसून समय से पहले आ रहा है। चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय के कृषि विश्वविद्यालय के डीन डॉ. आर के पानू के अनुसार पिछले 47 सालों के मानसून के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो इस साल मानसून समय से पहले आ रहा है। शहर में जहां तीन जुलाई को मानसून का समय माना जाता है। इस साल 26 जून को मानसून शहर में पहुंच जाएगा।

देखें तस्वीरें : सिटी ब्यूटीफुल में यहां उठाएं प्रकृति का आनंद

इससे पहले 2013 में पड़ी थी अच्छी बरसात

जहां तक मानसून की शुरूआत होने की बात है 26 जून के बाद 27 से 29 जून तक लगातार बारिश की संभावना है। मानसून को लेकर आपदा प्रबंधन विभाग हो या जन स्वास्थ्य विभाग सभी ने तैयारियों में जुुट गए हैंं। हिसार में इससे पहले साल 2013 में मानसून के दिनों में सबसे अच्छी बारिश दर्ज की गई थी।

अब तक नहीं पड़ी हैं उम्मीद केे मुताबिक फुहारेंं

अब तक मानसून सीजन की उम्मीद के मुताबिक फुहारेंं नहीं पड़ी हैं। आमतौर पर जून महीने में अब तक काफी बारिश हो चुकी होती है। मौसम विभाग के मुताबिक 22 जून तक प्रदेशभर में मानसून की बारिश सामान्य से 11 फीसद कम रही है।

पढ़ें : KUK, GJU, MDU ने घोषित किए रिजल्ट, देखें यहां

तीन महीने से ज्यादा मानसून की संभावना

इस बार संभावना जताई जा रही है कि मानसून तीन महीने से ज्यादा रुकेगा। वैसे तो मानसून सितंबर तक रहता है लेकिन अबकी बार अक्टूबर तक की संभावना है। उम्मीद जताई जा रही है कि जून के आखिर तक बारिश की स्थिति सामान्य हो जाएगी और मानसून की तेज बारिश देखने को मिलेगी।

मानसून अच्छा गुजरा तो होगी बल्ले-बल्लेे

मानसून की बारिश पर बहुत कुछ निर्भर करता है। अच्छी बारिश से भू-जलस्तर बढ़ने के साथ ही नहरों का सूखा भी दूर होगा। बता दें कि हरियाणा में करीब 50 लाख लोग कृषि पर निर्भर हैं। अगर मानसून अच्छा गुजरेगा तभी किसानों के चेहरे पर भी रौनक आएगी और महंगाई से राहत मिलेगी।

हरियाणा की अन्य ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें