Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 15, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana Weather Forecast : पांच दिन बाद प्री मानसून की दस्तक, तब तक गर्मी छुड़ाएगी पसीना

    By Kamlesh BhattEdited By:
    Updated: Mon, 15 Jun 2020 10:01 AM (IST)

    Haryana Weather Forecast प्री मानसून लगभग पांच दिन बाद हरियाणा में दस्तक देगा। तब तक लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। ...और पढ़ें

    Haryana Weather Forecast : पांच दिन बाद प्री मानसून की दस्तक, तब तक गर्मी छुड़ाएगी पसीना
    Haryana Weather Forecast : पांच दिन बाद प्री मानसून की दस्तक, तब तक गर्मी छुड़ाएगी पसीना

    जेएनएन, हिसार। Haryana Weather Forecast: हरियाणा मेें प्री-मानसून (Pre-monsoon) की दस्तक में पांच से छह दिन ही शेष रह गए हैं। सब कुछ ठीक रहा तो समय से प्री मानसून प्रदेश में दस्तक देगा जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकेगी। तब तक गर्मी ऐसे ही पसीना छुड़ाती रहेगी। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक मानसून के 30 जून के बाद पूरी तरफ से सक्रिय होने की उम्मीद है।

    गत दिवस प्रदेश में सबसे अधिक तापमान सिरसा में दर्ज किया गया। यहां अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस रहा। दूसरे स्थान पर हिसार रहा, जहां 41 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खिचड़ ने बताया कि राज्य में आज यानी सोमवार से तापमान में बढ़ोतरी संभावित है। चार से पांच दिन तक यह गर्मी देखने को मिलेगी।

    प्रदेश में कहां-कहां कितना रहा तापमान

    जिला            अधिकतम        न्यूनतम

    अंबाला          40.0                25.3

    भिवानी         40.4                 28.2

    चंडीगढ़         38.8                25.5

    पंचकूला        37.2                29.0

    फरीदाबाद     40.8                 28.0

    गुरुग्राम        40.8                27.0

    हिसार           41.0               25.6

    करनाल         37.8               22.5

    कुरुक्षेत्र         40.0                26.2

    नारनौल        39.8                29.0

    रोहतक        40.1                 28.0

    सिरसा        41.4                 27.1

    नोट- तापमान डिग्री सेल्सियस में है। 

    यह भी पढ़ें: World Blood Donor Day 2020: ये है रक्तदानियों की नगरी, कई लगा चुके दान का शतक, महिलाएं भी पीछे नहीं

    यह भी पढ़ें: पिता की मौत के आठ साल बाद तक बेटे ने ली 92 लाख Pension, दो बार पेश किया फर्जी Living certificate

    यह भी पढ़ें: हाई कोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला, मामूली विवाद पर दर्ज केस के कारण बर्खास्त नहीं किया जा सकता कर्मचारी