विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लव जेहादः धर्म छिपा किया हिंदू युवती से विवाह, पोल खुली तो हुआ निकाह

By Kamlesh BhattEdited By:
Updated: Sun, 23 Apr 2017 11:23 AM (IST)

एक युवक ने धर्म छिपाकर हिंदू युवती से शादी कर ली। कुछ समय बाद पता चला कि युवती को पता चला कि युवक मुस्लिम है तो उसने उससे जबरन निकाह कर दिया।

लव जेहादः धर्म छिपा किया हिंदू युवती से विवाह, पोल खुली तो हुआ निकाह
लव जेहादः धर्म छिपा किया हिंदू युवती से विवाह, पोल खुली तो हुआ निकाह

जेएनएन, हिसार। शहर में लव जेहाद का मामला सामने आया है। हिसार की एक महिला ने पुलिस में शिकायत देकर अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला के मुताबिक युवक ने धर्म छिपाकर उससे विवाह किया। जब उसे इसका पता चला तो उसने इसकी जानकारी जिला संरक्षण अधिकारी को दी, लेकिन आरोप है कि महिला अधिकारी ने उसकी मदद करने के बजाय युवक से उसका निकाह करवा दिया। अब निकाह के 13 साल बाद उसके शौहर की एक और पोल खुली कि वह तो पहले से ही शादीशुदा था।

युवक राजस्थान के भादरा का रहने वाला है। वहां उसका पूरा परिवार रहता है। उसकी बीवी और चार बच्चे भी हैं। महिला ने बताया कि उसके दो बच्चे हैं एक बेटा और एक बेटी। दोनों के उन्होंने हिंदू नाम रखे थे। पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुए उसे धोखा देने वाले पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

हिंदू संगठन के साथ पहुंची थाने

मामले का पता चला तो विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री रविंद्र गोयल, बजरंग दल प्रमुख कपिल वत्स सहित अन्य संगठन सदस्य पीड़ित महिला से मिले। उसका दुखड़ा सुनने के बाद न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करवाने के लिए उसे शहर थाना में लेकर गए। जहां एसएचओ ललित को मामले से अवगत करवाया। उन्हें आश्वासन मिला है कि मामले की जांच करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

यह भी पढ़ें: बेटे ने कहा, मर जाने दो तो बेटियों ने उठाई मां की अर्थी