विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 19, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महिला के घर में घुसा युवक, अश्लील हरकतों के बाद करने लगा दुष्कर्म का प्रयास

By Kamlesh BhattEdited By:
Updated: Sun, 19 Mar 2017 03:41 PM (IST)

एक युवक महिला को घर पर अकेली देखकर घर में घुसी और फिर उससे अश्लील हरकतें करने लगा। महिला ने इस संबंध में शिकायत दर्ज करा दी है।

महिला के घर में घुसा युवक, अश्लील हरकतों के बाद करने लगा दुष्कर्म का प्रयास
महिला के घर में घुसा युवक, अश्लील हरकतों के बाद करने लगा दुष्कर्म का प्रयास

जेएनएन, हांसी (हिसार)। महिला का पति दुकान पर सामान लेने गया तो पड़ोस में ही रहने वाला एक युवक उसके घर में घुसा। वह उससे अश्लील हरकतें करने लगा। महिला के कपड़े फाड़ दिए। इसके बाद वह दुष्कर्म का प्रयास किया। उसने शोर मचाया तो आसपास के लोगों के आने पर वह फरार हो गया।

जगन्नाथ मंडी क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि शुक्रवार रात करीब साढ़े 10 बजे उसका पति दुकान पर कुछ सामान लेने गया था। वह घर पर बच्चों के साथ अकेली थी। इसी दौरान युवक अनिल उसके घर में घुस आया और उससे अश्लील हरकतें करने लगा। 

उसने महिला के कपड़े भी फाड़ दिए। वह उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। जब उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्र हो गए। जब लोग आए तो आरोपी वहां से भाग गया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर दिया है।

यह भी पढ़ें: ठेकेदार की सहयोगी की नवविवाहित पत्नी पर थी नजर, मौका देखकर बनाया हवस का शिकार