विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब, दिल्‍ली का रुख करेगी सामूहिक दुष्‍कर्म की शिकार इंजीनियरिंग की छात्रा

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Wed, 22 Jun 2016 11:38 AM (IST)Updated: Wed, 22 Jun 2016 12:34 PM (IST)

सामूहिक दुष्‍कर्म की शिकार इंजीनियरिंग की छात्रा अब दिल्‍ली को रुख करेगी। उसने इस मामले में हरियाणा पुलिस पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, जींद। सामूहिक दुष्कर्म की शिकार बीबीए छात्रा ने न्याय न मिलने पर अब दिल्ली का रुख करने का फैसला किया है। छात्रा और उसके परिजन दिल्ली में जंतर-मंतर पर धरना देंगे। इसके साथ ही वे राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री आैर गृहमंत्री को ज्ञापन देंगे।

गांव दातासिंहवाला से केंद्रीय गृह मंत्रालय तक पैदल यात्रा की चेतावनी

छात्रा को न्याय की लड़ाई लडऩे के लिए इंडिया यूथ अगेंस्ट रेप संगठन का साथ भी मिल गया है। करीब एक साल से न्याय के लिए दर-दर भड़क रही छात्रा व उसके परिजन अब 23 जून को दिल्ली में जंतर-मंतर पर बैठेंगे। धरने के बाद राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व गृहमंत्री को छह सूत्री मांगपत्र सौंपा जाएगा। इस पर भी बात नहीं बनी तो संगठन द्वारा पीडि़ता छात्रा व परिजनों के साथ हरियाणा के पंजाब बॉर्डर पर बसे दातासिंहवाला गांव से दिल्ली में गृह मंत्रालय तक पैदल यात्रा निकाली जाएगी।

पढ़ें : गैंगरेप पीड़िता ने फांसी लगाकर दी जान

पिछले साल हुई थी वारदात

जींद के एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज की बीबीए छात्रा को पानीपत थर्मल प्लांट में ट्रेनिंग के बहाने बुलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। उसकी शिकायत पर पानीपत पुलिस ने 24 जुलाई 2015 को जयपुर (गदड़ी) निवासी नीरज और करसिंधु (सफीदों) निवासी जयबीर खर्ब के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

पढ़ें : जीजा पर आया दिल तो महिला ने पति का कर दिया कत्ल

छात्रा ने आरोप लगाया था कि आरोपियों ने उसे ब्लैकमेल कर करीब एक साल तक उसका शारीरिक शोषण किया। छात्रा ने आरोपियों द्वारा पानीपत के एक होटल में बंधक बनाने का भी आरोप लगाया था।

इंडिया यूथ अगेंस्ट रेप संगठन के संयोजक जितेंद्र छातर ने बताया कि पुलिस करीब एक साल बाद भी सभी आरोपियों को गिरफ्तार ही नहीं कर पाई है। एक आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद भी पुलिस ने समय पर कोर्ट में चालान पेश नहीं किया, जिससे आरोपी को अदालत से जमानत मिल गई।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।