विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कैथल में सड़क किनारे शराब पी रहे लोगों ने युवक की कर दी हत्‍या

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Sat, 29 Apr 2017 10:17 AM (IST)

कैथल में सड़क के किनारे शराब पी रहे 12.14 लोगों ने मामूली कहासुनी होने पर एक युवक की हत्‍या कर ...और पढ़ें

कैथल में सड़क किनारे शराब पी रहे लोगों ने युवक की कर दी हत्‍या
कैथल में सड़क किनारे शराब पी रहे लोगों ने युवक की कर दी हत्‍या

जेएनएन, कैथल। देर रात शराब के नशे में धुत कुछ लाेगों ने मामूली कहासुनी में एक युवक की हत्‍या कर दी। शहर के भगत सिंह चौक के पास कुछ मजदूर रात करीब 11 बजे सड़क के किनारे शराब पी रहे थे। इसी दौरान वहां से संजीव चौधरी नामक युवक वहां से गुजरा। उसकी शराब पीने को लेकर इन मजदूरों से कहासुनी हो गई। पुलिस ने चार आरोपियाें को शनिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। कई अन्‍य फरार हैं। हमलावरों की संख्‍या 12 से 14 बताई जा रही है।

बताया जाता है कि शहर के भगत सिं‍ह चौक के पास कुछ मजदूर सड़क किनारे शराब ठेके के बाहर एक रेहड़ी पर शराब पी रहे थे। इसी समय शहर का संजीव चौधरी नामक युवक वहां से गुजरा। सड़क किनारे शराब पीने को लेकर उसकी मजदूरों से कहासुनी हाे गई। कहासुनी से बात हाथापाई तक पहुंच गई।

यह भी पढ़ें: मिलावट से दूध बन रहा जहर, घबराएं नहीं अब कर सकेंगे आसानी से जांच

इसी दौरान शराब के नशे में धुत लोगों ने संजीव पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। उन्होंने तेजधार हथियार से उसके सिर पर कई वार किए। इससे संजीव की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए।

इस घटना से शहर में हड़कंप मच गया। पुलिस ने माैके पर पहुंच कर शव काे अपने कब्‍जे में ले लिया और आरोपियों कर धर-पकड़ के लिए शहर की नाकेबंदी कर दी। शनिवार सुबह चार आरोपियाें को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कई अन्‍य अारोपी फरार हैं। संजीव चौधरी शहर के हिंदू सीनियर सेकेंडरी स्कूल में लैब टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत था।

यह भी पढ़ें: फेसबुक पर परवान चढ़ा प्‍यार, मुलाकात हुई तो युवती ने निगला जहर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।