विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बॉक्सर मनोज के परिवार को गांव के दबंगों ने दी धमकी, घर की बिजली भी काटी

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Fri, 12 Aug 2016 08:55 PM (IST)Updated: Sat, 13 Aug 2016 09:15 AM (IST)

बेटा अपने देश के सम्मान के लिए रियो ओलंपिक में पसीना बहा रहा है और इधर उनके माता-पिता कुछ बदमाशों की धमकी से खौफजदा हैं। जानें क्या है मामला ?

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, कैथल। बेटा अपने देश के सम्मान के लिए रियो ओलंपिक में पसीना बहा रहा है और इधर उनके माता-पिता कुछ बदमाशों की धमकी से खौफजदा हैं। बदमाशों ने मनोज के परिवार की बिजली तक काट डाली और ट्रासंफार्मर उखाड़ दिया ताकि उनके माता-पिता उनकी फाइट न देख सकें।

इसके बाद मनोज के बड़े भाई और कोच राजेश कुमार ने रियो से मुख्यमंत्री मनोहर लाल को ई-मेल के जरिये शिकायत भेज कर मदद की गुहार लगाई। मुख्यमंत्री को लिखी शिकायत में कहा, " हम यहाँ ओलंपिक में देश के लिये खूून पसीना बहा रहें हैं । लेकिन हमारी अनुपस्थिति में गावं के कुछ बदमाश एवं दबंग लोग मेरे घर वालों को परेशान कर रहे हैं। यहांं तक कि घर वालों को मनोज का मैच भी नहींं देखने दे रहे हैं।

पढ़ें : हरियाणा के 'शेर' बॉक्सर मनोज ने जीता मुकाबला, प्री-क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

बिजली वालों से मिलकर उठा ले गए ट्रांसफार्मर

पत्र में राजेश कुमार ने आगे लिखा, ''मैंनें बड़ी मुश्किल से पिछली सरकार के मुख्यमंत्री से प्रार्थना करके अपने घर के सामने वाली गली में एक छोटा ट्रांसफार्म लगवाया था। लेकिन बिजली वालों के साथ मिलकर गावं के कुछ बदमाश क़िस्म के लोग वो चार साल पुराना ट्रांसफार्मर भी उठाकर ले गए। ताकि मेरे बूढ़े माता-पिता परेशान हो जाएंं और मैच भी न देख सकें। राजेश कुमार ने आरोप लगाया कि गांंव के ही किरणपाल, रविन्द्र, काका
और बिजली विभाग का लाइनमैन सतपाल इस साजिश में शामिल है।

माता-पिता को दी धमकी

उन्होंने पत्र में लिखा कि दबंग लोगों की हिम्मत इतनी बढ़ गई है की ये लोग सरेआम गली से न केवल ट्रांसफार्मर ले गए बल्कि मेरे बूढ़े माता-पिता को धमका कर भी गए कि जो कर सकते हो करलो। हमारा कोई कुछ नहींं बिगाड़़ सकता।

पढ़ें : रियो नहीं गया तो फिर छोड़ दूंगा दौड़ना : धर्मबीर

भेजी है मनोज के घर टीम : धनखड़

वहीं, बिजली निगम के अधीक्षक अभियंता धर्मबीर सिंह धनखड़ ने कहा कि डीसी के आदेशनुसार मनोज के घर पर कार्यकारी अभियंता व एसडीओ की नेतृत्व में एक टीम भेजी है। जहां से ट्रांसफार्मर हटाया गया था वहीं पर लगाया जाएगा। इस मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी। जो भी बिजली कर्मचारी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

गंभीर है मामला : डीसी

डीसी रवि प्रकाश गुप्ता ने कहा कि यह मामला गंभीर है। इसकी जांच करवाई जाएगी। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। कैथल के लिए यह गौरव की बात है कि मनोज रियो में देश के लिए खेल रहा है। बॉक्सर मनोज के माता-पिता को स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित करने के लिए उन्होंने निमंत्रण भेजा है।

पढ़ें : जागरण फोरम: सीएम ने कहा- बदल रहा है हरियाणा, तो हुड्डा ने उठाए सवाल

विज बोले, यहां की चिंता मत करो, खेल पर फोकस करो

राजेश,

आप निश्चिन्त होकर अपना पूरा ध्यान गेम पर लगाएं । मैंने पुलिस अधीक्षक कैथल से बात कर ली है और आपके घर पुलिस को भेजने के लिए कह दिया गया है । यहां की चिंता आप बिलकुल मत करना ।

अनिल विज

खेल मंत्री, हरियाणा

हरियाणा की ताजा और बड़ी ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।