विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पुलिस इंस्पेक्टर ने अपने दो बेटों को गोली मारी, एक की मौत, दोनों पुत्रवधुएं भी गंभीर, पीजीआइ रेफर

By Kamlesh BhattEdited By:
Updated: Mon, 20 Apr 2020 04:32 PM (IST)

कैथल में एक पुलिस इंस्पेक्टर ने अपने दो बेटों को गोली मार दी। बताया जा रहा कि घटना से पहले उसका बेटों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।

पुलिस इंस्पेक्टर ने अपने दो बेटों को गोली मारी, एक की मौत, दोनों पुत्रवधुएं भी गंभीर, पीजीआइ रेफर
पुलिस इंस्पेक्टर ने अपने दो बेटों को गोली मारी, एक की मौत, दोनों पुत्रवधुएं भी गंभीर, पीजीआइ रेफर

जेएनएन, कैथल। यहां पुलिस लाइन में तैनात एक इंस्पेक्टर नेे अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से अपने दो बेटों को गोली मार दी। इस दौरान एक बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना देर रात की है। घटना को अंजाम देने के बाद इंस्पेक्टर सतवीर मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल दूसरे बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे रोहतक पीजीआइ रेफर कर दिया गया। इस दौरान बीचबचाव के लिए आई दोनों पुत्रवधुएं भी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें भी पीजीआइ रेफर किया गया है। मृत बेटे के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि गत देर रात लगभग 12 बजे इंस्पेक्टर का किसी बात को लेकर बेटों से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि इंस्पेक्टर ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर निकाल दी और फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में एक बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। इसी दौरान दोनों पुत्रवधुएं भी पहुंच गई। वह बीचबचाव करने लगी। बीचबचाव के दौरान वह छत से कूद गई, जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गई। 

इंस्पेक्टर का घर, जहां  उसने घटना को अंजाम दिया।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित इंस्पेक्टर मौके सेे फरार हो गया। वहीं, एक पुत्र व दोनों पुत्रवधुओं को गंभीर हालत में रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। आरोपित पुलिस क्वार्टर में रहता था। उसने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारी। थाना सिविल लाइन के प्रह्लाद सिंह ने इसकी पुष्टि की है। कहा कि घायलोंं के बयान लेने के लिए वह रोहतक पीजीआइ जा रहे हैं। इसके बाद ही पता चल पाएगा कि इंस्पेक्टर ने ऐसा कदम क्यों उठाया। प्रथम दृष्टया घरेलू कलह का मामला माना जा रहा है। 

यह भी पढ़ें: कंबाइन इंडस्ट्री को और श्रमिकों की आवश्यकता, 50 फीसद से नहीं चलेगा काम

यह भी पढ़ें: Corona positive मरीजों ने डाला भंगड़ा, बोले- असीं जित्तांगे जरूर जंग जारी रखियो...

यह भी पढ़ें: हैलो... राजकुमार.. मैं पेट्रोलियम मंत्री बोल रहा हूं... कैसे हो, धर्मेंद्र प्रधान ने किया डिलीवरी ब्वाय से संवाद 

यह भी पढ़ें: SHO ने थाने में निर्वस्त्र कर बनाई वीडियो, DGP बोले- आरोप सही, फिरोजपुर रेंज में किया तबादला 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
 

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें