विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जाट संघर्ष समिति ने कहा, मलिक पर हुए हमले के पीछे सुभाष बराला का हाथ

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Wed, 16 Aug 2017 02:32 PM (IST)Updated: Wed, 16 Aug 2017 02:33 PM (IST)

जाट संघर्ष समिति ने दो दिन पूर्व समैण में समिति के प्रमुख यशपाल मलिक पर हुए जानलेवा हमले के लिए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला को जिम्मेदार ठहराया है।

जाट संघर्ष समिति ने कहा, मलिक पर हुए हमले के पीछे सुभाष बराला का हाथ
जाट संघर्ष समिति ने कहा, मलिक पर हुए हमले के पीछे सुभाष बराला का हाथ

जेएनएन, कैथल। जाट संघर्ष समिति ने दो दिन पूर्व समैण में समिति के प्रमुख यशपाल मलिक पर हुए जानलेवा हमले के लिए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला को जिम्मेदार ठहराया। कहा कि मामले में सूबे सिंह समैण तो सिर्फ मोहरा हैं।

यहां पत्रकारों से बातचीत में समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि बराला ने यह साजिश विकास कार्यों के मुद्दे से लोगों का ध्यान हटाने के लिए किया है। बता दें, दो दिन पूर्व फतेहाबाद के समैण में अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष यशपाल मलिक पर मंच पर हमला कर दिया गया था।

हमले के आरोप खाप नेता सूबे सिंह समैन के समर्थकों पर लगे थे। बवाल के बाद पुलिस को रैली को बीच में ही रोकना पड़ा था। हमले में समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक बल्हारा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेश कुमार, राष्ट्रीय महासचिव महेंद्र सिंह पूनिया, जिलाध्यक्ष प्रवीन कुमार, जिलाध्यक्ष रघुबीर सिंह, बलबीर सिंह, सूरत सिंह गाजूवाला, जिले सिंह गिल, रामचंद गिल को भी चोटे आई।

यह भी पढ़ें: एचसीएस (जे) पेपर लीक मामले में सरकार व हाई कोर्ट रजिस्ट्रार को नोटिस जारी