विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कैथल में महिला से मस्जिद में दुष्कर्म, झाड़ फूंक करवाने गई थी

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Updated: Sat, 01 Apr 2017 06:59 PM (IST)

कैथल में एक महिला से मस्जिद में दुष्‍कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला बीमार थी और वहां झाड़ फूंक कराने गई थी।

कैथल में महिला से मस्जिद में दुष्कर्म, झाड़ फूंक करवाने गई थी
कैथल में महिला से मस्जिद में दुष्कर्म, झाड़ फूंक करवाने गई थी

जेएनएन, कैथल। शहर के बीचोंबीच कबूतर चौक काठ मंडी स्थित मस्जिद में एक महिला से दुष्‍कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। महिला अस्‍वस्‍थ रहा करती है अौर वहां झाड़-फूंक कराने गई थी। वहां उसे अकेली देखकर एक रिक्‍शा चालक ने हवस का शिकार बना डाला। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है अौर आरोपी की जांच कर रही है।

पीड़ित महिला तीन बच्चों की मां है। घटना के बाद महिला की ननद और ननदोई ने इस मामले में जानकारी थाना शहर पुलिस को दी। इसके बाद उसे  नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने मेडिकल जांच के बाद ही दुष्कर्म की पुष्टि करने की बात कही है।

यह भी पढ़ें: दर्द था अंगुली में और डॉक्टर ने कर दिया सिर का आपरेशन, हालत बिगड़ी

पीड़िता की ननद ने बताया कि उसकी भाभी की कुछ दिन से तबियत ठीक नहीं थी। उसे किसी ने कहा कि मस्जिद में झाड़ फूंक करवाने से उसकी बीमारी खत्म हो जाएगी। इसके बाद वह शनिवार दोपहर को भी झाड़ फूंक करवाने गई। मस्जिद में उसे अकेला पाकर एक रिक्शा चालक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने इसका विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी फरार हो गया।

यह भी पढ़ें: बेटे ने मां-बाप को वृद्धाश्रम में छोड़ा, बेटी ले गई अपने साथ

थाना शहर प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है। महिला का मेडिकल करवाया जा रहा है। इसके बाद ही दुष्कर्म की पुष्टि हो सकेगी।