Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    रात में कमरे में सोई दो बहनें सुबह मिलीं गायब, और फिर...

    By Sunil Kumar JhaEdited By:
    Updated: Mon, 10 Oct 2016 08:28 PM (IST)

    कैथल के क्‍याेड़क से दो बहनें रात में खाना खाकर कमरे में सोई थीं। सुबह दोनों गायाब मिलीं। इससे परिजनों के होश्‍ा उड़ गए। दोनों का पता नहीं चल रहा है औ ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    जेएनएन, कैथल। जिले के क्योड़क गांव में एक ही परिवार की दो लड़कियां अचानक गायब हो गईं। इससे गांव मे सनसनी फैल गई है। दोनों चचेरी बहनें अपने कमरों में खाना खाकर सोई थीं अौर सुबह नहीं मिलीं। इसके बाद परिवार में हड़कंप मच गया। काफी तलाश करने के बाद भी दोनों नहीं मिलीं तो पुलिस में मामला दर्ज कराया गया। दोनों के अचानक गायब होने से लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस का कहना है दोनों के पास कोई माेबाइल फोन भी नहीं है और न ही परिजन ही किसी पर कोई शक नहीं जता रहे हैं।

    दोनों के इस तरह अचानक गायब होने के कारण गांव में विभिन्न तरह की चर्चाएं हैं। परिजनाें ने उनके अपहरण की आशंका जताई है। एक लड़की की उम्र 21 वर्ष और उसकी चचेरी बहन की उम्र 16 वर्ष है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

    पढ़ें : नई नवेली बहू ने सास की कर दी हत्या, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश

    क्योड़क निवासी एक व्यक्ति ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि रात को उसकी 21 वर्षीया बेटी रोजाना की तरह खाना खाकर सोई थी। तड़के साढ़े तीन बजे परिवार का कोई सदस्य उठा तो एक लड़की घर में अपने बिस्तर पर नहीं दिखी। इस बारे में उसने परिवार के अन्य सदस्यों को बताया। इसके बाद उसकी खोजबीन शुरू हुई। लेकिन, वह घर में नहीं मिली।

    उसका पता नहीं चलने पर लड़की के पिता पास में रहने वाले अपने भाई के घर उसकी उसकी तलाश करने गए। उसने समझा कि हो सकता है बेटी चचेरी बहन के पास जाकर सो गई हो। वहां तलाश करने पर चाचा की 16 साल की बेटी भी गायब मिली। इस पर परिजनों के होश उड़ गए।

    खबरें और भी

    पढ़ें : पत्नी से झगड़े के बाद ससुर आया समझाने तो दामाद ने किया यह खौफनाक काम

    परिजनों ने दोनों लड़कियों की काफी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। उन्होंने गांव सहित आसपास के इलाके में भी तलाश की और रिश्तेदारों के यहां भी पूछताछ की लेकिन उनका पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने इसके बाद कैथल के सदर थाना मेंं पुलिस काे शिकायत दी। उन्होंने आरोप लगाया है कि किसी ने उनका अपहरण कर लिया है।

    पढ़ें : ग्रेट खली के अकादमी पर विदेशी रेसलरों का हमला, मचाया आतंक

    जांच अधिकारी एएसआइ शमशेर सिंह का कहना है कि मामले की जांच हर पहलू से की जा रही है। अभी तक इस बारे में कोई सुराग नहीं लगा है और दोनों बहनों की तलाश के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं। अभी इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है।

    पढ़ें : पेन लाने गया भाई न लौटा तो तलाशने गई छात्रा, फिर ऐसा हुआ कि...

    एक अन्य घटना में रोहेड़ा माजरा से 19 वर्षीय लड़की लापता हो गई। लड़की के पिता ने राजौंद पुलिस को शिकायत देकर आरोप लगाया कि 26 सितंबर को राजौंद निवासी संदीप ने उसकी बेटी का शादी का झांसा देते हुए बहका फुसलाकर अपहरण कर लिया है।

    पढ़ें : बाॅलीवुड पाक कलाकारों के मुददे पर पहले देशहित की सोचे : चिराग पासवान