विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पहले मां से दुष्‍कर्म कर ली जान और फिर बेटी को बनाया शिकार

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Updated: Fri, 17 Jun 2016 12:43 PM (IST)

करनाल के एक गांव में हवस में पागल एक युवक ने एक महिला को अगवा कर उससे दुष्‍कर्म किया और उसकी हत्‍या कर दी। इसके बाद उसने महिला की छठी कक्षा में पढ़ने वाली बेटी से दुष्‍कर्म किया।

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, करनाल। एक युवक ने अपनी हवस मिटाने के लिए पहले एक महिला को अगवा किया आैर उससे दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने महिला की छठी कक्षा में पढ़ने वाली बेटी को अगवा कर उसे हवस का श्ािकार बनाया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को युवक को छात्रा से दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया तो 10 दिनों से लापता उसकी मां की आबरू लूटने के बाद हत्या किए जाने का खुलासा हुआ।

पढ़ें : पता नहीं सरकार किन जाटों से बात करेगी, हमें तो नहीं मिला न्योता : यशपाल मलिक

पुलिस पूछताछ में आरोपी कृष्ण ने बताया कि उसने 10 दिन पहले छात्रा की मां से भी दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी थी। उसने शव को गगसीना गांव के समीप नहर में फेंक दिया था। आरोपी कृष्ण को पुलिस ने उसके गांव सिरसी से गिरफ्तार किया।

पुलिस अधीक्षक पंकज नैन ने बताया कि महिला थाने में दो दिन पहले घरौंडा क्षेत्र के कुटाना की रहने वाली छठी कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया था। मामले की जांच सीआइए टू प्रभारी आजाद सिंह को सौंपी गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी कृष्ण को गिरफ्तार किया।

पढ़ें : प्यार से इन्कार किया तो युवक ने युवती को चाकू घोंपा

उन्हाेंने बताया कि पूछताछ में पता चला कि उसने नाबालिग छात्रा की मां की भी हत्या कर दी है। पुलिस के अनुसार, कृष्ण 4 जून को पीडि़त छात्रा की मां को अगवा कर पानीपत के काबड़ी गांव से लेकर आया। काबड़ी में नीता की बड़ी बेटी रहती है और कृष्ण बहाना बनाकर उसे वहां ले गया। वहां उसने बंधक बनाकर महिला के साथ दुष्कर्म किया और उसके बाद हत्या कर शव को गगसीना के पास नहर में फेंक दिया।

इसके बाद भी कृष्ण की हवस शांत नहीं हुई । वह 13 जून को फिर काबड़ी गांव पहुंचा, जहां नीता की छोटी बेटी को यह कहकर साथ ले आया कि उसकी मां सड़क हादसे में घायल हो गई है। इसके बाद उसने रास्ते में छात्रा से दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद उसने छात्रा को गांव कुटाना में छोड़ दिया।

---------------

घरौंडा थाने में दर्ज होगा दुष्कर्म व हत्या का मामला

छात्रा की मां नीता से दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने का मामला थाना घरौंडा में दर्ज किया जाएगा। एसपी पंकज नैन ने बताया कि आरोपी को रिमांड पर लेने के बाद गगसीना गांव में घटनास्थल पर ले जाया जाएगा जहां उसने शव को नहर में फेंका था। शव की तलाश के लिए पुलिस ने पानीपत पुलिस से भी संपर्क साधा है।