विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 20, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आरक्षण की आड़ में लड़ी गई कुर्सी की लड़ाई : राजकुमार सैनी

By Test1 Test1Edited By:
Updated: Mon, 20 Jun 2016 03:50 PM (IST)

सांसद राजकुमार सैनी ने अपनी पार्टी के नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि आरक्षण की आड़ में कुर्सी की लड़ाई लड़ी गई।

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, करनाल। सांसद राजकुमार सैनी ने अपनी पार्टी के नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि आरक्षण की आड़ में कुर्सी की लड़ाई लड़ी गई। उन्होंने कहा कि आरक्षण मांगने वालों को कानून व अदालत पर विश्वास करना चाहिए। वे यहां रविवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

'आरक्षण के नाम पर किए तांडव में भाजपा भी साथ थी'

सैनी ने कहा कि प्रदेश में आरक्षण के नाम पर जो तांडव मचाया गया, उसमें विपक्ष के साथ भाजपा नेताओं का भी हाथ रहा। किसी के हक पर डाका डालने के लिए उनको मारा गया और उनको ही लूटा गया।

पढ़ें : देशद्रोह के अभियुक्त यशपाल मलिक को VIP ट्रीटमेंट

इनेलो और कांग्रेस की मिलीभगत है राज्यसभा वोटिंग कांड

राज्यसभा चुनाव को लेकर चल रहे हंगामे पर उन्होंने कहा कि यह सब इनेलो व कांग्रेस की मिलीभगत से हुआ। कहा कि पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को आलाकमान से मिले आदेश का पालन करना चाहिए था।

वृद्धावस्था पेंशन के नए मापदंडों पर जताया एतराज

सैनी ने कहा कि बाइक व फ्रिज जरूरत की चीज है। यह दोनों ही दैनिक जीवन का हिस्सा बन चुकी हैं। इसलिए सुविधा रखने वालों की वृद्धावस्था पेंशन नहीं कटनी चाहिए।

हरियाणा की राजनीति से संबंधित अन्य ख़बरें पढ़ने के लिए क्लिक करें