विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कुरुक्षेत्र में पुलिस भर्ती में कई बेहोश होकर गिरे, दो युवकों की मौत

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Updated: Sat, 25 Jun 2016 10:25 AM (IST)

कुरुक्षेत्र में पुलिस भर्ती के लिए हाे रही दौड व शारीरिक परीक्षण के दौरान भीषण गर्मी के कारण कई युवक बेहोश हो गए। इसमें से दो की मौत हो गई।

News Article Hero Image

जारगण संवाददाता, कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र में पुलिस भर्ती को लेकर चल रही शारीरिक दक्षता परीक्षा में दौड़ के दौरान चक्कर खाकर गिरे दो युवकों की इलाज के दौरान मौत हो गई। दोनों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस उनकी पहचान करने में जुटी है।

ये बृहस्पतिवार शाम को कई युवक दौड़ के दौरान चक्कर खाकर गिर गए थे। इनमें से एक युवक को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान शुक्रवार दोपहर बाद उसकी मौत हो गई। इसी तरह शुक्रवार सुबह 11 बजे दौड़ के दौरान तीन युवक चक्कर खाकर ट्रैक पर गिर गए।

पढ़ें : दूध-दही का खाणा वाले हरियाणा में नकली घी का कारोबार

बेहोश हुए एक प्रतिभागी की चिकित्सा करते स्वास्थ्य कर्मी।

तत्काल उन्हें एंबुलेंस से सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को गंभीर हालत में चंडीगढ़ पीजीआइ रेफर कर दिया गया। इसमें से एक युवक की रास्ते में ही मौत हो गई। ये युवक कहां के रहने वाले हैं अभी इस बारे में पुलिस को भी जानकारी नहीं हैं क्योंकि ट्रैक पर दौड़ते समय युवकों के पास कुछ भी नहीं होता जिससे उनकी पहचान की जा सके। उनका बैग पहले ही रखवा लिया जाता है।

दौड़ के दौरान बेसुध हुए एक युवक को संभालते कर्मचारी।

पढ़ें : हरियाणा सरकार ने लगाया एस्मा, लेकिन बिजलीकर्मी हड़ताल पर अड़े

भर्ती बोर्ड के अधिकारी दौड़ के दौरान उनके कपड़ों में लगाई जाने वाली चिप के माध्यम से पहचान करने में जुटे हैं। कुरुक्षेत्र में चल रही पुलिस भर्ती के दौरान शारीरिक दक्षता बीते दिनों पुलिस भर्ती में आए एक युवक का ब्रह्मसरोवर में शव मिला था।

⁠⁠⁠देखें तस्वीरें : कुरुक्षेत्र में पुलिस भर्ती के दौरान दो युवकों की मौत