विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डेढ़ करोड़ की लैंड क्रूजर कार में चलेंगे हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल

By Test1 Test1Edited By:
Published: Thu, 14 Jul 2016 06:45 PM (GMT+05:30)Updated: Fri, 15 Jul 2016 11:05 AM (GMT+05:30)

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल अब डेढ़ करोड़ की कार में सफर करेंगे। बहुत जल्द मुख्यमंत्री इस कार मे सफर करते नजर आएंगे।

News Article Hero Image

चंडीगढ़, [वेब डेस्क]। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल अब डेढ़ करोड़ की कार में सफर करेंगे। हो सकता है बहुत जल्द मुख्यमंत्री के काफिले में यह लैंड क्रूजर देखने को मिले। हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी कोई कुछ भी कुछ कहने को तैयार नहीं है। लेकिन सूत्रों ने बताया कि सीएम मनोहर लाल केे लिए कार फाइनल हो चुकी है। वह लैंड क्रूजर में ही सफर करेंगे। बता दें कि लैंड क्रूजर की कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये होती है।

वहीं, इस सूचना के बाद विपक्षियों ने सीएम पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया पर भी मुख्यमंत्री को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कोई इस सूचना के बाद भाजपा पर निशाना साध रहा है तो कोई सीएम प्रोटोकॉल का हवाला देते हुए तिल का ताड़़ बनाने की दलील दे रहा है।

पढ़ें : 36 विधायकों का बत्ती वाली कार से 36 का आंकड़ा !

बहुत पहले से चल रही है कार बदलने की प्रक्रिया

बता दें कि हरियाणा सरकार के मंत्रियों और विधायकों की कार बदलने की प्रक्रिया काफी समय से चल रही है। अक्टूबर 2015 में मंत्रियों की कार बदलने का प्रस्ताव आया था। दिसंबर 2015 में सभी मंत्रियों से उनकी पसंद पूछी गई। इसके बाद नए साल तक करीब 8 मंत्रियों को नई कारें दी गईं। इसमें कुछ महंगी कारें भी शामिल हैं।

जब उठे पेट्रोल पर सवाल

नए साल पर नई कारें मिलने के बाद कुछ मंत्रियों के पुरानी कारों के कारनामे उजागर हुए। एक आरटीआई के जबाव में सूचना मिली कि कुछ मंत्रियों की कारें एक महीने में तकरीबन 28 हजार किलोमीटर का सफर तय करती हैं।

पढ़ें : निजी स्कूलों को मान्यता देने में घपला, फाइलों पर डायरी नंबर तक नहीं चढ़े दे दी मंजूरी

यानि एक कार रोजाना का 933 किलोमीटर। इस हिसाब से मंत्री जी की गाड़ी रोजाना गुड़गांव से चंडीगढ़ तक के 4 चक्कर लगा जाती थी और महीने का खर्च आता 1 लाख 82 हजार रुपये।

इससे भी ज्यादा हैरान करने वाली बात ये थी कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की 8 सरकारी गाड़ियां कुल मिलाकर हर महीने सिर्फ 17 से 19 हजार किलोमीटर ही दौड़ती थी और इसका कुल खर्च करीब 90 हजार रुपए बनता है।

हरियाणा की ताजा और बड़ी ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।