विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बदलाव की अटकलों के बीच मंत्रियों से मिले प्रभारी अनिल जैन

By Test1 Test1Edited By:
Published: Thu, 21 Jul 2016 12:21 AM (IST)Updated: Thu, 21 Jul 2016 09:46 AM (IST)

हरियाणा में कुछ मंत्रियों के विभागों में फेरबदल तथा बदलाव की अटकलों के बीच भाजपा प्रभारी डा. अनिल जैन ने सीएम से मुलाकात की।

News Article Hero Image

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा में कुछ मंत्रियों के विभागों में फेरबदल तथा बदलाव की अटकलों के बीच भाजपा प्रभारी डा. अनिल जैन ने बुधवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ लंबी मंत्रणा की। प्रभारी अनिल जैन मुख्यमंत्री निवास पर मनोहर कैबिनेट के सभी मंत्रियों से भी मिले और उनसे विभागीय फ्लैगशिप योजनाओं के बारे में जानकारी हासिल की।

भाजपा प्रभारी देर शाम तक सीएम निवास पर रहे। पहले उनकी योजना चंडीगढ़ में ही रहकर बृहस्पतिवार को विधायकों से भी मिलने की थी, लेकिन मंत्रियों से बातचीत करने के बाद जैन दिल्ली वापस चले गए। मंत्रियों से उनकी मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी मौजूद रहे।

पढ़ें :अब हरियाणा में सरकार करेगी 'खेल', संघों की मनमानी होगी फेल

मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ प्रभारी की बैठक में सरकार और संगठन के कामकाज पर विस्तृत बातचीत हुई। जैन ने हरियाणा की स्वर्ण जयंती मनाने की दिशा में चल रहे प्रयासों की जानकारी हासिल की। सभी मंत्रियों को सरकार ने फ्लैगशिप योजनाएं बनाने के निर्देश दिए थे। डा. जैन ने मंत्रियों से उनके विभाग की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति के बारे में रिपोर्ट हासिल की।

मुख्यमंत्री और प्रभारी के बीच गोल्डन जुबली समारोह के प्रारूप पर भी चर्चा हुई है। भाजपा सरकार के करीब दो वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। सरकार अपना दो वर्ष का कार्यकाल 26 अक्टूबर को पूरा करेगी। पहली नवंबर को प्रदेश के गठन को 50 साल पूरे होने जा रहे हैैं। ऐसे में भाजपा सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल और प्रदेश की वर्षगांठ का जश्न इकट्ठा ही मनाने की प्लानिंग पर भी चर्चा हुई है।

पढ़ें : हरियाणा कैबिनेट के फैसले : गेस्ट टीचरों की बड़ी राहत, मेहंदी वैट मुक्त

प्रभारी के चंडीगढ़ प्रवास के दौरान अधिकतर मंत्री उनसे मिले। बुधवार को ही मंत्रिमंडल की बैठक थी, जिसके तुरंत बाद सीएम निवास पर मंत्रियों के साथ मुलाकात और बातचीत का सिलसिला आरंभ हो गया था, जो देर शाम तक चला।

मेरा आना जाना सामान्य कामकाज का हिस्सा
मैं हर एक-दो माह में चंडीगढ़ आता रहता हूं। मंत्रियों से उनके कामकाज के बारे में बात होती है। आज भी हुई। संगठन के काम पर भी चर्चा की जाती है। मुख्यमंत्री जी के साथ कई मुद्दों पर चर्चा करनी होती है। मेरा आना जाना सामान्य कामकाज का हिस्सा है। अब मैं दिल्ली वापस लौट चुका हूं।
- डा. अनिल जैन, प्रभारी, हरियाणा भाजपा

हरियाणा की ताजा और बड़ी ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।