विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विज का ट्वीट बम, तिरंगे से मिलते जुलते सभी पार्टियों के झंडों पर लगे प्रतिबंध

By Test1 Test1Edited By:
Updated: Mon, 11 Jul 2016 09:34 AM (IST)

कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने एक बार फिर ट्वीट बम फोड़ा। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे से मिलते जुलते सभी पार्टियों के झंडों पर रोक लगनी चाहिए।

News Article Hero Image

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। अक्सर सुर्खियों में रहने वाले हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने भी एक बार फिर ट्वीट बम फोड़ा है। विज ने कहा है कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे से मिलते-जुलते सभी पार्टियों के झंडों पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए। उन्होंने सीधे तौर पर कांग्रेस का नाम तो नहीं लिया, लेकिन विज का इशारा कांग्रेस के झंडे की तरफ माना जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री के इस ट्वीट पर सोशल मीडिया में बहस छिड़ी हुई है।

अनिल विज का ट्वीट

राष्ट्रिय ध्वज तिरंगे से मिलते जुलते सभी पार्टियों के झंडो पर प्रतिबंद लगना चाहिए | तिरंगे से मिलते अन्य पार्टियों के झंडो पर कई दाग
— ANIL VIJ Minister (@anilvijmantri) July 10, 2016

गाय और राष्ट्रीय गान को लेकर भी कर चुके हैं ट्वीट

विज इससे पहले राष्ट्रीय गान को बदले जाने और गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किए जाने की मांग कर चुके हैैं। राष्ट्रीय गान में बदलाव के पीछे विज की दलील थी कि इसे कांग्रेस के आकाओं को खुश करने के लिए लिखा गया था, जबकि गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित कराने की मुहिम उन्होंने यह कहते हुए छेड़ी कि शेर अपनी रक्षा करने में सक्षम है। यदि गाय राष्ट्रीय पशु घोषित होगी तो उसका वध नहीं होगा और संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।

पढ़ें : टीनू और झाना केे प्यार को मिला सुषमा स्वराज का सहारा

रणसिंह मान बोले, विज को कोई गंभीरता से नहीं लेता

विज का ताजा ट्वीट के जवाब में कांग्रेेस प्रवक्ता एवं पूर्व सीपीएस रणसिंह मान ने कहा कि विज की बातों को कोई गंभीरता से नहीं लेता।उन्हें अनर्गल बयानबाजी के जरिए सुर्खियों में रहने की आदत पड़ गई है।

काबिल-ए-गौर है कि अनिल विज ने कुछ माह पहले कांग्रेेस को जार्ज पंचम की देन बताते हुए विवाद खड़ा कर दिया था, जिसका विरोध भी हुआ था।

हरियाणा की ताजा और बड़ी ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करेंं