विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चौटाला ने फिर की पैरोल के लिए अर्जी दायर, दिल्ली सरकार को नोटिस

By Kamlesh BhattEdited By:
Updated: Tue, 26 Jul 2016 02:33 PM (IST)

जेबीटी भर्ती घोटाले के मामले में सजा काट करे पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने पैरोल के लिए अर्जी दायर की है। इस पर दिल्ली सरकार को नोटिस जारी किया गया है।

News Article Hero Image

वेब डेस्क, चंडीगढ़। शिक्षक भर्ती घोटाले में सजा काट रहे हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने एक बार फिर पैरोल के लिए दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दायर की है। चौटाला की पैरोल अर्जी पर हाई कोर्ट ने दिल्ली सरकार को नोटिस जारी किया है। नोटिस का 2 सप्ताह में जवाब मांगा गया है। मामले की अगली सुनवाई 12 अगस्त को होगी।

पोलियोग्रस्त टांग के कारण ओमप्रकाश चौटाला 60 फीसद दिव्यांग है। उन्हें पिछले साल मई माह में भी इलाज के लिए पैरोल मिली थी, जिसे बाद में बढ़ाया गया था। इसके अलावा ट्रायल के दौरान वे जमानत पर रहे और कभी भी जमानत का दुरूपयोग नहीं किया।

वर्ष 1999-2000 मे हरियाणा में हुए जेबीटी शिक्षको की भर्ती में हुए घोटाले के संबंध मे 22 जनवरी को रोहिणी कोर्ट स्थित सीबीआइ की विशेष अदालत ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला और उनके पुत्र अजय सिंह चौटाला सहित 10 लोगों को 10 साल कैद की सजा सुनाई थी।

पढ़ें : गोद लिया बच्चा भी अनुकंपा के आधार पर नौकरी का हकदार