विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रिपोर्ट में दुष्‍यंत नहीं दिग्विजय चौटाला का नाम होना चाहिए था : प्रकाश सिंह

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Updated: Sat, 04 Jun 2016 07:08 PM (IST)

प्रकाश सिंह कमेटी के अध्‍यक्ष प्रकाश सिंह ने अपनी रिपोर्ट में सांसद दुष्‍यंत चौटाला का नाम लिखे जाने पर खेद जताया है। उन्‍होंने कहा कि उनकी जगह दिग्विजय चौटाला का नाम होना चाहिए था। उन्‍होंने हरियाणा सरकार को पत्र लिखकर इसे ठीक करने की अपील की है।

News Article Hero Image

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। प्रकाश सिंह कमेटी के प्रमुख प्रकाश सिंह ने प्रदेश सरकार से अपनी रिपोर्ट से सांसद दुष्यंत चौटाला का नाम हटाने की अपील की है। उन्होंने प्रदेश सरकार को लिखे पत्र में कहा है कि रिपेार्अ में दुष्यंत नहीं दिग्विजय चौटला का नाम हाेना चाहिए।

प्रकाश सिंह कमेटी ने हरियाणा में जाट आरक्षण आंदोलन में हिंसा फैलने के दौरान अफसरों की भूमिका की जांच की थी। उन्होंने कहा है कि दुष्यंत चौटाला का नाम त्रुटिवश लिख गया था। इसके पीछे किसी की छवि खराब करने की मंशा नहीं थी। उन्होंने इसके लिए खेद भी जताया है।

पढ़ें : जाट अांदोलन : अर्द्ध सैनिक बलों की 48 कंपनियां तैनात, आठ जिले सुरक्षा घेरे में

हरियाणा सरकार को पत्र लिखकर त्रुटि ठीक करने का अनुरोध किया

प्रकाश सिंह ने पत्र में लिखा है कि रिपोर्ट में लिखा बयान वस्तुत: दुष्यंत चौटाला नहीं दिग्विजय चौटाला का था। यह भूलवश हुआ है। उनका मकसद किसी की छवि को खराब करना और भावना को ठेस पहुंचना नही था। उन्होंने सरकार से अनुराेध किया कि वह इस गलती को अविलंब ठीक करे।

पढ़ें : रईसजादे ने मचाया तांडव, तेज रफ्तार कार से कई को कुचला

इसके साथ ही प्रकाश सिंह ने पत्र में लिखा है कि वह किसी राजनेता, अधिकारी और हरियाणा की आम जनता के खिलाफ नहीं थे। प्रकाश सिंह ने कहा है कि किसी की छवि को खराब करना उनके स्वभाव में नही है। जांच में सही तथ्य पर ध्यान देकर पारदर्शिता के साथ इन्हें रिपोर्ट में शामिल किया गया।