विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हरियाणा ने दिल्ली से मांगे पानी के बकाया 150 करोड़

By Test1 Test1Edited By:
Published: Thu, 16 Jun 2016 05:17 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 16 Jun 2016 05:35 PM (GMT+05:30)

हरियाणा ने यमुना नदी में निरंतर घट रहे पानी पर दिल्ली को अपनी चिंता से वाकिफ कराया है। साथ ही ...और पढ़ें

News Article Hero Image

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा ने यमुना नदी में निरंतर घट रहे पानी पर दिल्ली को अपनी चिंता से वाकिफ कराया है। साथ ही कहा कि दिल्ली को पानी की आपूर्ति करने की जिम्मेदारी सिर्फ हरियाणा की नहीं है। हरियाणा ने दिल्ली में जलापूर्ति के लिए पंजाब समेत अन्य उत्तरी राज्यों की भी जिम्मेदारी तय करने का आग्रह किया है।

वाटर सप्लाई के डेढ़ सौ करोड़ मांगे

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र योजना बोर्ड की 36वीं बैठक में करीब एक दर्जन परियोजनाओं के लिए धन मांगा है। उन्होंने यमुना के जरिए दिल्ली को की जा रही जलापूर्ति तथा नहरी तंत्र के संचालन व रखरखाव के लिए बकाया शुल्क नहीं दिए जाने पर भी नाराजगी जाहिर की। दिल्ली पर हरियाणा के 150 करोड़ 57 लाख रुपये बकाया हैैं।

यह भी पढ़ें : SYL लिंक में हरियाणा सरकार की दलील, एक तरफा फैसला नहीं हो सकता

लखवार परियोजना पर जल्द काम शुरू करवाने का आग्रह

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू से ओखला पर यमुना के पानी का राज्य का न्यायोचित हिस्सा छोडऩा सुनिश्चित कराने तथा अतिरिक्त कच्चे पानी की आपूर्ति कराने की मांग की। रेणुका, किशाऊ और लखवार बांध परियोजनाओं को शीघ्र पूरा कराने का आग्रह भी हरियाणा ने किया है। लखवार बांध के लिए हाल ही में 4 हजार करोड़ रुपये मंजूर हुए हैैं।

यह भी पढ़ें : जाट आंदोलन पर गरमाई सियासत, हुड्डा और चौटाला ने संभाला मोर्चा, भाजपा हमलावर

हरियाणा की ओर उठाई गईं अन्य प्रमुख मांगे

1. भिवानी और महेंद्रगढ़ के लिए जारी करें वित्तीय सहायता

2. द्वारका एक्सप्रेस-वे को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करें

3. एम्स-दो, कैंसर अस्पताल और केएमपी को दिल्ली हवाई अड्डे से जोड़ें

4. गुडग़ांव में स्मार्ट ग्र्रिड परियोजना को जल्द स्वीकृत किया जाए

5. गुडग़ांव, फरीदाबाद व करनाल में सड़क सुरक्षा के लिए 60 करोड़ दिए जाएं

SYL मुद्दे से संबंधित अन्य ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।