विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

International Yoga Day : योगमय हुआ हरियाणा , लाखों लोगों ने किए आसन

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Updated: Tue, 21 Jun 2016 10:44 AM (IST)

International Yoga Day : अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस पर हरियाणा में भी लाखें लोेगों ने योग किया। सभी जिलाें में आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने योगासन किए।

News Article Hero Image

जेएनएन, चंडीगढ़। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पूरा हरियाणा योग के रंग से सराबोर हो गया। सभी जिलों में लाखाें लोगों ने योग किया। लोगों ने तन अौर मन को स्वस्थ बनाने के लिए अपने जीवन में योग को अंगीकार करने का संकल्प लिया। जिला मुख्यालयों पर अायोजित कार्यक्रमों में राज्य के मंत्री की अगुवाई में योग शिविर लगे। लोग अल सुबह से ही योग स्थलों पर पहुंच गए थे।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग के प्रति लोगों का रुख और कार्यक्रमों के दौरान उनका उत्साह देचाते ही बन रहा था। पानीपत में शिवाजी स्टेडियम, करनाल में कर्ण स्टेडियम, कैथल में सूरजमल स्टेडियम और हिसार में महाबीर स्टेडियम में हजारों लोगों ने योग किया। राेहतक, झज्जर, जींद, अंबाला, यमुनानगर व भिवानी सहित विभिन्न जगहों पर भी लाखों लोेगों ने योग के विभिन्न आसन किए। याेग गुरुओं व प्रशिक्षकों ने लोगों को याेग के आसन कराए।

फोटो गैलरी : देखें तस्वीरें : योग के रंग से सराबोर हुआ हरियाणा

कुरुक्षेत्र में योग करते लोग।


पढ़ें : International Yoga Day: जीरो बजट के साथ योग रखता है स्वस्थ : नरेंद्र मोदी

सिरसा, पंचकूला, फतेहाबाद और कुुरुक्षेत्र में भी योग शिविर आयोजित हुए और हजारों की संख्या में लोग इसमें शामिल हुए। कुरुक्ष॓त्र विश्वविद्यालय में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पंचकूला में विधायक ज्ञानचंद गुप्ता भी योग शिविर में शामिल हुए। उन्होंने लोगों को योग के प्रति जागरूक किया और इसे अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाने की अपील की।

पढ़ें : International Yoga Day: झलकियां... एसपीजी सुरक्षा को पीछे छोड़ अकेले घूमे मोदी

सीएम सिटी करनाल में भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की धूम रही। कर्ण स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य संसदीय सचिव शाम सिंह राणा ने भी लोगों के साथ योग किया। अंबाला छावनी के वार हीरोज स्टेडियम में शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा ने लोगों के साथ योग किया।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से संबंधित अन्य समाचार पढ़ने के लिए यहां किलक करें