विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

टीवी देखने के बहाने जाता था साली की बेटी के बिस्तर पर और फिर...

By Kamlesh BhattEdited By:
Updated: Tue, 13 Sep 2016 07:16 PM (IST)

पत्नी की बहन के घर में शरण लेकर एक व्यक्ति ने उसकी ही बेटी को हवस का शिकार बना दिया। आरोपी अभी फरार है।

News Article Hero Image

जेएनएन, पंचकूला। एक महिला को अपने बहन के पति को घर में शरण देना महंगा पड़ गया। उसके पति के भाई की उसकी नाबालिग बेटी पर नीयत डोल गई। मौका पाकर उसने उसे दुष्कर्म का शिकार बना दिया। मामला तब खुला जब नाबालिग बेटी पांच माह की गर्भवती हो गई। आरोपी फरार है।

पीड़िता की मां के मुताबिक उसकी बहन का पति पंकज राज बिहार से काम की तलाश में कालका आया। रिश्तेदार होने के नाते उसने उसे घर में शरण दे दी। महिला के मुताबिक पंकज अक्सर टीवी देखने के बहाने उसकी बेटी के साथ अंदर वाले कमरे में उसके बिस्तर पर बैठा रहता था।

पढ़ें : दुष्कर्म के बाद निकाह और फिर ससुराल में कई ने लूटी अस्मत

सगा रिश्तेदार परिवार के सदस्यों को कभी उस पर शक भी नहीं होता था। 13 वर्षीय बेटी के मुताबिक वह टीवी देखते-देखते कई बार उससे अश्लील हरकतें करता था। बच्ची इस बात को अनदेखा करती थी। इससे आरोपी का हौसला बढ़ गया।

पढ़ें : प्रेमी से मिलने से रोकता था पिता फिर बेटी ने कर दिया रिश्तों का खून

एक दिन बेटी घर में अकेली थी। दोनों अंदर के कमरे में टीवी देख रहे थे। इसी दौरान मौका पाकर वह उससे अश्लील हरकतें करने लगा। जब उसने उसका विरोध करना चाहा तो उसने उसका मुंह बंद कर दिया। इसके बाद उसने उससे दुष्कर्म किया।

पढ़ें : पहले बनाए नाबालिग लड़की से प्रेम संबंध फिर जब हवस मिट गई तो...

लड़की जब रोने लगी और घटना की जानकारी अपने परिजनों को देने की बात कहने लगी तो उसने उसे धमकाना शुरू कर दिया। कहा अगर उसने किसी को यह बात बताई तो वह उसे जान से मार देगा। इसके बाद आरोपी ने अक्सर टीवी देखने के लिए अंदर के कमरे पीडि़ता के साथ बैठा रहता था और परिवार उसे कई बार हवस का शिकार बनाता था।

पढ़ें : दक्षिण अफ्रीकी छात्र ने छात्रा को बुलाया हॉस्टल के बाहर और फिर मिटाई हवस

मामला तब खुला जब पीडि़ता ने परिजनों से पेट दर्द होने की शिकायत की। वे उसे डॉक्टर के पास ले गए, जहां पता चला कि वह पांच माह की गर्भवती है। इसके बाद परिजनों ने बेटी से पूछा तो उसने पूरी आपबीती अपनी मां को सुनाई। इसकी भनक लगते ही मौसा पंकज राज फरार हो गया।

पढ़ें : एमटेक छात्रा की बनाई अश्लील वीडियो, फिर ब्लैकमेल कर कई बार...

पुलिस ने बताया कि मां अपनी बेटी का पीजीआइ में इलाज करवाने पहुंची तो उन्हें मैसेज मिला कि 13 साल की लड़की से रेप हुआ है और पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है। महिला थाना प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।पढ़ें :ठगी का भेद खुला तो मां रह गई दंग, प्रेमजाल में फंसी बेटी ही निकली शातिर