विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मिशन ओलंपिक : हरियाणा-पंजाब के खिलाड़ियों पर दारोमदार

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Sat, 06 Aug 2016 10:10 AM (IST)Updated: Sat, 06 Aug 2016 10:26 AM (IST)

रियो ओलंपिक में हरियाणा-पंजाब के खिलाड़ियों पर दारोमदार होगा। यहां के खिलाड़ियों का प्रदर्शन पदक तालिका में देश की दिशा भी काफी हद तय करेगा।

News Article Hero Image

चंडीगढ़ [अमित गौतम]। रियो ओलंपिक महाकुंभ में उत्तरी क्षेत्र के दो प्रमुख राज्य पंजाब-हरियाणा के खिलाड़ी देश के लिए पदक लाने की दिशा में अहम भूमिका निभाएंगे। इन राज्यों के खिलाड़ियों का प्रदर्शन पदक तालिका में देश की दिशा भी काफी हद तय करेगा। इस लिहाज से भारतीय दल को भी हरियाणा और पंजाब के खिलाड़ियों से काफी उम्मीदें होगी।

इसमें कोई शक नहीं है कि चार वर्षों के अंतराल में आने वाले ओलंपिक ज्यादा चुनौतीपूर्ण होंगे, लेकिन वर्तमान समय में भारतीय दल में शामिल दोनों राज्यों के खिलाड़ियों का जोश और हौसला इस चुनौती से पार पाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। हॉकी, एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, कुश्ती से लेकर निशानेबाजी जैसी प्रमुख स्पर्धाओं में भारतीय दल को पदक की उम्मीद होगी। इन सभी स्पर्धाओं में हरियाणा और पंजाब के खिलाडिय़ों की भागीदारी भी अधिक है। कुल मिलाकर उत्तरी क्षेत्र के इन दो प्रमुख राज्यों के खिलाड़ियों के हाथों में भारतीय दल की बागड़ो होगी।

पढ़ें : घर से बाहर निकलने पर भी ले सकेंगे रियो ओलंपिक का मजा, किए गए हैं खास इंतजाम

महिला हॉकी टीम में हरियाणा की छह खिलाड़ी शामिल

ओलंपिक के इतिहास में 36 वर्ष बाद क्वालीफाई करने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम में शामिल छह खिलाड़ी हरियाणा की हैं। इनमें पूनम रानी, मोनिका मलिक, रानी रामपाल, सविता पूनिया, दीपिका और नवजोत कौर हैं। हालांकि पुरुष टीम में राज्य से एकमात्र खिलाड़ी व पूर्व कप्तान सरदार सिंह शामिल हैं।

पढ़ें : ब्राजील की सुपरमॉडल गिसेले ने रियो सेरेमनी में अपने करियर की आखिरी कैटवॉक की

पदक का रंग बदलने के इरादे से उतरेंगे योगेश्वर

लंदन ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता पहलवान योगेश्वर दत्त इस बार रियो में पदक का रंग बदलने के इरादे से अखाड़े में उतरेंगे। उनकी इस मुहिम में ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके पहलवान संदीप तोमर, रविंदर खत्री, हरदीप सिंह भी विरोधी पहलवानों को चित करने की कोशिश करेंगे।

पढ़ें : पहली सूची पर ही आप में घमासान, नाराज पंजाब कन्वीनर छोटेपुर बोले-केजरी से बात करूंगा

महिला पहलवान और तैराक भी पीछे नहीं

पुरुषों के अलावा हरियाणा की महिला पहलवान बबीता कुमार, विनेश फौगाट और साक्षी मलिक भी भारतीय चुनौती पेश करने में पीछे नहीं रहेगी। महिला तैराक भी दम दिखाएंगी। हरियाणा की एकमात्र तैराक शिवानी कटारिया रियो में पदक के लिए जी तोड़ कोशिश करेंगी।

पढ़ें : पंजाब की राजनीति में 15 अगस्त तक हो सकते हैं कई 'धमाके'

बाक्सर भी बरसाएंगे 'पंचÓ

हरियाणा से बॉक्सर मनोज कुमार और विकास कृष्ण भी विरोधियों को अपने पंच से नॉकआउट करने की कोशिश करेंगे।

पढ़ें : सगी बेटी को शहर ले जाकर उससे कर ली शादी, भांडा फूटा तो हुआ ये

एथलीट में उड़नसिख और उड़नपरी बनने का मौका

ओलंपिक का टिकट पाने वाले हरियाणा के धावकों के पास उड़न सिख और उड़न परी बनने का सुनहरा मौका है। इनमें चक्का फेंक स्पर्धा में सीमा पूनिया, चार सौ मीटर और चार गुणा चार सौ मीटर रिले दौड़ धाविका निर्मला श्योराण और पचास किलोमीटर पैदल चाल में संदीप कुमार प्रमुख रूप से शामिल हैं।

पढ़ें : अाखिर कहां गया एथलीट धर्मबीर, कोच को भी नहीं मिल रहा उसका अता-पता

पंजाब के शेर भी पीछे नहीं

गोल्डन शूटर अभिनव बिंद्रा के पास रियो में बीजिंग का इतिहास दोहराने का शानदार मौका है। अपना अंतिम ओलंपिक खेलने उतर रहे अभिनव दस मीटर राइफल स्पर्धा में भारतीय दल की सबसे बड़ी उम्मीद होंगे। उनके अलावा इन महासमर में देश की नुमाइंदगी करने वाले पंजाब के निशानेबाज मानवजीत संधू, गुरप्रीत सिंह से लेकर हीना सिद्धू भी अर्जुन की भाती लक्ष्य भेदने में माहिर है।

पढ़ें : विधवा के साथ लिव इन रिलेशन का भांडा फूटा तो पुलिसकर्मी की आई शामत, पढ़ें खबर

पुरुष हॉकी में अधिकतर पंजाबी

देश की पुरुष हॉकी टीम में पंजाबी खिलाडिय़ो की भरमार है। इनमें रुपिंदर पाल, रमनदीप सिंह, मनप्रीत सिंह, आकाशदीप सिंह और हरमनप्रीत सिंह प्रमुख रूप से शामिल है।

पढ़ें : 11 दिन से पति के घर के बाहर भूखी-प्यासी बैठी है युवती, पढ़ें क्या है माजरा

एथलेटिक्स में महिलाएं

एथलेटिक्स में राज्य की महिला खिलाड़ी मनप्रीत कौर शॉट पुट में और खुशबीन कौर बीस किलोमीटर पैदल स्पर्धाओं में देश की उम्मीदें होंगी।

पढ़ें : अब एसपी सलविंदर सिंह पर अब दुष्कर्म का केस दर्ज

जूडो में एकमात्र खिलाड़ी

भारतीय दल में जूडो के एकमात्र खिलाड़ी अवतार सिंह 90 भार वर्ग में कुछ कर गुजरने की क्षमता रखते हैं।

पढ़ें : अंबाला पुलिस कमिश्नरी पर विज और सुरजेवाला में ट्विटर वार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।