विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हरियाणा के कई हिस्सों में बारिश, कहीं राहत तो कहीं आफत

By Test1 Test1Edited By:
Updated: Sat, 16 Jul 2016 05:40 PM (IST)

शनिवार को कुरुक्षेत्र, पानीपत, जींद, सिरसा, यमुनानगर समेत हरियाणा केे कई हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश हुई। इससे कुछ जगह राहत मिली तो कई जगह परेशानी भी हुई।

News Article Hero Image

चंडीगढ़, [वेब डेस्क]। हरियाणा में शनिवार को फिर से कई जिलों में बारिश हुई। बारिश से कई जगह जलस्तर बढ़ गया है औऱ निकासी का भी कोई इंतजाम नजर नहीं आया। ऐसे में लोगों को बड़ी परेशानी हुुई। खासकर यमुनानगर में तो बाढ़ जैसे हालात हैं। यहां हथनीकुंड बैराज में पानी खतरे के निशान से काफी ऊपर बह रहा है।

पहाड़ी इलाकों व यमुनानगर क्षेत्र में चल रही भारी बरसात के बाद यमुना का जल स्तर बढ़ गया है। यमुना नदी में शुक्रवार को करीब एक लाख क्यूसेक पानी पहाड़ी इलाकों से आया। तो वहीं आज भी करीब 87 हजार क्यूसेक पानी बह रहा है।

पढ़ें : हरियाणा कांग्रेेस का घमासान, हुड्डा व किरण खेमा एक-दूसरे पर हमलावर

इन जिलों में हुई बारिश

शनिवार को कुरुक्षेत्र, पानीपत, जींद, सिरसा, यमुनानगर समेत हरियाणा केे कई हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश हुई। इससे लोगों को जहां दिक्कत आई वहीं प्रशासन के दावे भी कई जगह फेल नजर आए।

बाऱिश ने ली एक की जान !

यमुनानगर में बारिश ने एक युवक की जान ले ली। यहां चेतंग नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुनीत कुमार शाम को गांव के पास बह रही चेतंग नदी में नहाने के लिए गया था। बताया जा रहा है कि नदी में पानी ज्यादा थाा इसीलिए वह डूब गया।

हरियाणा की ताजा और बड़ी ख़बरें पढने के लिए यहां क्लिक करें