विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जैन मुनि तरुण सागर पर टिप्पणी से सियासत में उबाल, निशाने पर 'आप'

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Sun, 28 Aug 2016 09:00 PM (GMT+05:30)Updated: Mon, 29 Aug 2016 02:57 PM (GMT+05:30)

जैन मुनि तरुण सागर पर टिप्पणी के बाद महाराष्ट्र से लेकर हरियाणा तक का माहौल गरमा गया है। इसमें सबसे ज्यादा 'आप' निशाने पर हैं।

News Article Hero Image

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। क्रांतिकारी संत जैन मुनि तरुण सागर जी महाराज के हरियाणा विधानसभा में हुए कड़वे प्रवचनों के बाद सियासत में उबाल आ गया है। आम आदमी पार्टी से जुड़े संगीतकार विशाल ददलानी और तहसीन पूनेवाल की सोशल मीडिया पर तरुण सागर जी के विरुद्ध की गई टिप्पणियों से जैन समुदाय में भी गुस्सा बढ़ रहा है।

चंडीगढ़ दिगंबर जैन सोसायटी के अंतर्गत चातुर्मास समिति ने रविवार को यहां ददलानी और पूनेवाला के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने तथा दोनों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना दिया। जैन समाज के गुस्साए लोगों ने इन दोनों नेताओं के पुतले तक फूंके। जल्दी ही जैन समाज का एक प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी से मुलाकात कर आरोपियों को गिरफ्तार कराने में मदद की मांग करेगा।

केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पंजाब प्रभारी प्रभात झा, चंडीगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन और केंद्र सरकार के अतिरिक्त सालिसीटर जनरल एवं पूर्व सांसद सत्यपाल जैन ने चंडीगढ़ में चातुर्मास कर रहे जैन मुनि से मुलाकात की।

पढ़ें : जैन मुनि तरुण सागर ने विधायकों को पिलाई राजनीति के शुद्धिकरण की कड़वी घुट्टी

गुड़गांव में ददलानी की शिकायत

भाजपा संवाद प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पूर्व सदस्य धनराज बंसल ने आप नेताओं के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर गुडग़ांव के पुलिस कमिश्नर के पास शिकायत दर्ज कराई है।

निशाने पर आने के बाद डैमेज कंट्रोल में जुटी 'आप'

विशाल ददलानी की टिप्पणी को लेकर जब आम आदमी पार्टी को लेकर सवाल उठने लगे तो डैमेज कंट्रोल शुरू हुआ। पार्टी संयोजक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और दिल्ली सरकार के मंत्री सतेंद्र जैन ने विशाल ददलानी की टिप्पणियों का कड़ा विरोध जताया। जैन ने तो माफी तक मांगी।

अरविंद केजरीवाल का ट्वीट -

सतेंद्र जैन का ट्वीट -

हरियाणा बीजेपी ने की घोर निंदा

जैन मुनि को लेकर की गई टिप्पणियों के बाद हरियाणा बीजेपी प्रभारी अनिल जैन ने भी निंदा की। उन्होंने कहा कि ददलानी की टिप्पणी से जैन समाज आहत हुआ है।

प्रभारी अनिल जैन का ट्वीट -

पढ़ें : डेरा सच्चा सौदा को 50 लाख रुपये देने की घोषणा कर सवालों में घिरे विज

जैन समाज गिरफ्तारी से कम पर मानने वाला नहीं

जैन मुनि तरुण सागर जी महाराज चंडीगढ़ के सेक्टर 27-बी मंदिर में चातुर्मास कर रहे हैैं। जैन समाज के लोगों को जब सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणियों का पता चला तो लोग मंदिर में इकट्ठा हो गए। चातुर्मास समिति के प्रधान धर्म बहादुर जैन, महासचिव कैलाश जैन और करुण जैन के नेतृत्व में लोगों ने न केवल धरना दिया, बल्कि ददलानी व पूनेवाल के पुतले तक फूंके।

चंडीगढ़ भाजपा के अध्यक्ष संजय टंडन ने कहा कि इस संबंध में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर आरोपियों पर कार्रवाई कराई जाएगी। अतिरिक्त सालिसीटर जनरल सत्यापल जैन ने कहा कि गलती करके माफी मांगना किसी समस्या का हल नहीं है। जैन समाज अहिंसक और क्षमा करने वाला है, लेकिन ददलानी व पूनेवाल की गलती अक्षम्य है। चंडीगढ़ के मेयर अरुण सूद भी इस मौके पर रहे।

पढ़ें : सीएम बोले, रियो जाने पर मंत्री के खिलाफ बयानबाजी ओछी राजनीति

विधानसभा में जता चुके सभी दलों का आभार

जैन मुनि तरुण सागर जी ने मध्यप्रदेश के बाद पहली बार हरियाणा विधानसभा में 26 अगस्त को कड़वे प्रवचन किए थे। उनके प्रवचनों का फैसला सर्वदलीय बैठक में लिया गया था। प्रवचनों के बाद जैन मुनि ने विधानसभा में ही राजनीतिक दलों से कहा था कि उन्हें यहां बुलाकर अथवा उनके प्रवचनों के आयोजन में किसी तरह का विरोध-गतिरोध पैदा न कर राजनीतिक दलों ने अच्छा काम किया है। इसके लिए उन्हें साधुवाद है।

जैन मुनि ने इस तरह दिखाया बड़प्पन

''आलोचना करना अथवा अपने मन के स्वेच्छा से उद्गार व्यक्त करना किसी का भी अधिकार हो सकता है। कोई मेरे बारे में क्या कहता है, इसकी मैैं परवाह नहीं करता। सभी की अपनी अलग-अलग राय हो सकती है।''

- जैन मुनि तरुण सागर जी (ददलानी व पूनेवाल की टिप्पणी के बाद)

हरियाणा की ताजा और बड़ी ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।