विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हरियाणा में भी छठ महापर्व पर श्रद्धालुअों ने अस्‍ताचल सूर्य को दिया अर्घ्‍य

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Sun, 06 Nov 2016 07:07 PM (IST)Updated: Sun, 06 Nov 2016 07:36 PM (IST)

हरियाणा में भी छठ पूजा की धूम रही और हजारों श्रद्धालुओं ने अस्‍ताचल सूर्य को अर्घ्‍य दिया। नहरों, सरोवरों और तरणतालों में लोगों ने छठ पूजा की।

News Article Hero Image

जेएनएन, चंडीगढ़। हरियाणा में भी छठ महापर्व की धूम रही। हरियाणा के विभिन्न जिलों में हजारों श्रद्धालुअों ने नदियों, सरोवरों और नहरों के किनारे छठ पूजा की। श्रद्धालुओं ने अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य दिया और शांति व समृद्धि की कामना की। पानीपत, हिसार, कुरुक्षेत्र और कैथल सहित विभिन्न शहरों में नहरों और सरोवरों के किनारे श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा।

इस अवसर पर घाटों को बेहद सुंदर तरीके से सजाया गया है। श्रद्धा और आस्था का यह पर्व लोगों में समानता अौर आपसी प्रेम व सद्भाव का संदेश देता है। दो दिन दिन पहले श्ाुरू हुए इस महापर्व का सोमवार सुबह उगते हुए सूर्यदेव के अर्घ्य के साथ समापन होगा।

पढ़ें : लुधियाना में छठ पूजा पर हादसा, नहर में अचानक पानी छोड़ने से बच्चे की मौत

आज शाम व्रतियों ने अस्त होते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। यह इस पर्व की अनोखी बात है कि इसमें डूबते सूर्य और उदय होते सूर्य का पूजन किया जाता है व अर्घ्य दिया जाता है। हरियाणा में रह रहे देश के पूर्वांचल राज्यों के लोगों ने हजाराें की संख्या में नहरों व सरोवरों में छठ पूजा की। कुरुक्षेत्र के ब्रह्म सरोवर में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने छठ पूजा की। इस मौके पर ब्रह्म सरोवर को सुंदर ढंग से सजाया गया था।

पानीपत में नहर के किनारे छठ पूजा के लिए उमड़े श्रद्धालु।

पढ़ें : केजरीवाल और सिद्धू के बीच पक रही खिचड़ी, 15 के बाद कर सकते हैं धमाका

पानीपत में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने छठ पूजा की। यहां नहर पर जैसे श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। इसे शहर में जाम लग गया और जीटी रोड सहित विभिन्न मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। हिसार में भी छठ पूजा की धूम रही और हजारों की संख्या में लोगोे ने बालसमंद नहर के किनारे और जिंदल पार्क के तरणताल में छठ पूजा की और अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य दिया। कैथल में बाबा शीतलपुरी तीर्थ के सरोवर में श्रद्धालुओं ने छठ पूजा की।

तस्वीरें : हरियाणा में भी छठ पर्व की धूम, डूबते सूर्यदेव को दिया अर्घ्य

हिसार में छठ पूजा करते श्रद्धालु।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।