विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विज ने कहा- आखिर सुभाष बराला क्‍यों दें इस्‍तीफा, उनका क्‍या कुसूर

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Fri, 11 Aug 2017 05:44 PM (IST)

हरियाणा के वरिष्‍ठ मंत्री अनिल विज ने छेड़छाड़ के मामले में बेटे के फंसने पर सुभाष बराला से इस्‍तीफा मांगने ...और पढ़ें

विज ने कहा- आखिर सुभाष बराला क्‍यों दें इस्‍तीफा, उनका क्‍या कुसूर
विज ने कहा- आखिर सुभाष बराला क्‍यों दें इस्‍तीफा, उनका क्‍या कुसूर

जेएनएन, चंडीगढ़। हरियाणा के वरिष्‍ठ कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने आइएएस अफसर की बेटी से छेड़छाड़ के मामले में भाजपा के प्रदेश प्रधान सुभाष बराला का बचाव किया है। उन्‍होंने कहा कि इस मामले में सुभाष बराला का क्‍या कसूर है और वह इस्‍तीफा क्‍यों दें। उन्‍होंने इस मामले में मीडिया पर भी निशाना साधा।

अनिल विज ने एक न्‍यूज वेबसाइट से बातचीत में उन्‍होंने सवाल किया कि अाखिर सुभाष बराला क्यों इस्तीफा दें। उनका इस मामले में क्‍या कुसूर है। उन्‍होंने तो कानून का पालन किया और पुलिस का नोटिस मिलते ही अपने बेटे विकास बराला को पुलिस जांच में शामिल होने के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें: विकास व उसका दोस्‍त गिरफ्तार, सुभाष बराला बोले- दोषी है तो कार्रवाई हो

विज ने  कहा कि बराला कानून की पूरी तरह पालना करने वालों में शामिल हैं। पूरे मामले में बराला, भाजपा और सरकार की ओर से न तो चंडीगढ़ पुलिस और न ही लड़की व उसके पिता पर किसी तरह का दबाव बनाया गया है। उन्‍होंने पूरे मामले में मीडिया की रवैये पर भी सवाल उठाए।

उन्होंने कहा कि बराला का लड़का गिरफ्तार हो गया है। इसके साथ ही लड़की व उसके पिता पुलिस जांच व कार्रवाई से पूर्ण संतुष्ट हैं। बराला से इस्तीफा मांगने वाले विपक्षी नेताओं पर विज ने पलटवार करते हुए कहा कि जो इस्तीफा मांग रहे हैं वो तंदूर कांडिये हैं और इस घटना पर राजनीति कर रहे हैं। मामले में अब कोर्ट फैसला करेगी। तंदूर कांड करने वाले किस मुंह से इस्तीफे मांग रहे हैं।

दूसरी ओर, आम आदमी पार्टी के हरियाणा संयोजक नवीन जयहिंद ने अनिल विज के बयान पर सवाल खड़े किए और उन पर निशाना साधा। जय‍हिंद ने ट्वीट कर कहा कि विज का रवैया गलत और शर्मनाक है।

यह भी पढ़ें: बच्चे केवल पिता पर ही नहीं मां पर भी आश्रित : हाई कोर्ट