विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

युवती हुस्‍न का जलवा दिखा रुकवाती थी वाहन और फिर...

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Mon, 08 Aug 2016 04:24 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 09 Aug 2016 01:13 PM (GMT+05:30)

हरियाणा के पानीपत में बंटी-बबली की एक जोड़ी को पकड़ा गया है। इसमें पत्‍नी हुस्‍न का जलवा दिखाकर लिफ्ट के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

पानीपत, [जेएनएन]। यहां भी बंटी-बबली जैसे एक जोड़े को पकड़ा गया है। यह जोड़ा सूनसान जगह पर वाहन चालकाें को लूटता था। पत्नी सड़क पर खड़ी होकर मादक अदा दिखाती हुए वाहन चालाकों से लिफ्ट मांगती थी और गाड़ी के रुकते ही पास में छिपा पति वाहन चालकों को लूट लेता था। वे ट्रक आैर कार चालकों को विशेष रूप से निशाना बनाते थे। वह अब तक करीब साढ़े पांच करोड़ रूपये की लूट कर चुके हैं। दोनों कई बार पकड़े जा चुक हैं और अभी करीब डेढ़ महीने पहले ही जेल से छूटे थे। वे अधिकतर वारदात जीटी रोड पर करते थे।

दाेनों फिलहाल पानीपत के सेक्टर छह में कर रह थे। पति उत्तर प्रदेश आैर पत्नी करनाल की रहने वाली है। वे ट्रक, कार आैर बाइक लूटकर उत्तर प्रदेश के मुजफ्फनगर और कैराना क्षेत्र में ले जाकर नकली नंबर लगाकर और नकली कागजात बनावाकर उन्हें बेच देते थे। उनके निशाने पर अकेला वाहन ले जा रहे चालक होते थे। उनके गिरोह में पांच और बदमाश हैं।

पढ़ें : बिजनेसमैन की बेटी के साथ लव, सेक्स और फिर धोखा...

सतीश फौजी और कमलेश नामक इस जोड़ी को पुलिस ने पानीपत में सेक्टर छह के पास पकड़ा गया। उस समय दोनों वाहन चालकों को लूटने की फिराक में एक स्विफ्ट में घूम रहे थे। पुलिस ने सतीश के एक साथी जौरासी गांव के जगबीर को बाइक चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। उसने समालखा क्षेत्र में बाइक चोरी की चार वारदात कुबूली है।

पढ़ें : बहन से दो भाइयों ने किया गैंग रेप, शोर मचाया ताे मुंह में डाला तेजाब

सतीश फौजी उत्तर प्रदेश के शामली जिले के गांव बरलाजट का रहने वाला है। वह यहां पानीपत में सेक्टर-छह की हाउसिंग बोर्ड कालोनी में अपनी पत्नी कमलेश के साथ रह रहा था। पुलिस ने बताया कि सतीश व कमलेश सेक्टर-छह के पास राहगीरों को लूटने के फिराक में थे। तभी दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से स्विफ्ट कार भी बरामद की, जो उन्होंने उत्तर प्रदेश के बागपत से लूटी थी।

पूछताछ में सतीश फौजी ने बताया था कि कमलेश वाहन चालकों से लिफ्ट लेने का इशारा कर रोकती थी और वह उन्हें लूट लेता था। सतीश पर 20 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। कमलेश करनाल के विकास कालोनी की रहने वाली है।

दोनों को इससे पहले कई बार पुलिस पकड़ चुकी है। दाेनों ड़ेढ़ महीने पहले ही करनाल जेल से छूटे थे अौर पानीपत में पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों ट्रक आैर कार चालकों को खास तौर पर निशाना बनाते थे। कमलेश देर शाम या रात में कार और ट्रक चालकों से लिफ्ट का इशारा कर रुकवाती थी और पति अपने साथियों के साथ उसे लूट लेता था। वे लूटे हुए वाहन को उत्तर प्रदेश ले जाकर जाली कागजात और दूसरा नंबर प्लेट लगाकर बेच देते थे। दोनों पति-पत्नी अब तक करीब डेढ़ करोड़ रुपये को लूट कर चुके हैं।

एक मिनट में कर लेते थे बाइक चोरी

इंस्पेक्टर अजय मोर ने बताया कि सतीश फौजी लूट की वारदात करने में माहिर है। जब उसे कोई शिकार नहीं फंसता था तो वह जगबीर के साथ बाइक चोरी भी कर लेता था। वारदात से पहले वह रेकी करता था। फिर मास्टर चाबी से एक मिनट में बाइक चोरी कर लेता था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।