विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फेसबुक की दोस्ती प्यार में बदली, रूस की इकेटरीना शादी करने पहुंची इसराना

By Ankit KumarEdited By:
Published: Mon, 14 Aug 2017 11:52 AM (IST)

इसराना का युवक बीबीए का छात्र है। रुस की इकेटरीना से उसकी फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। जो बाद में ...और पढ़ें

फेसबुक की दोस्ती प्यार में बदली, रूस की इकेटरीना शादी करने पहुंची इसराना
फेसबुक की दोस्ती प्यार में बदली, रूस की इकेटरीना शादी करने पहुंची इसराना

इसराना, [महीपाल जोगी]। यहां फेसबुक से शुरू हुआ प्यार सरहदों और कठिनाईयों से पार पाते हुए अंजाम तक पहुंचा। रूस की युवती भारतीय युवक के प्यार में शादी करने के लिए इसराना पहुंच गई। अब शादी के बाद दोनों रूस चले जाएंगे।

दरअसल, इसराना के आशीष ने बीबीए किया है। जबकि 25 वर्षीय इकेटरीना रूस के रशिया मार्शल पब्लिक स्टेट की रहने वाली है और बीटेक की छात्रा है। इकेटरीना का आशीष से फेसबुक पर संपर्क हुआ। दोनों में चैटिंग बाद अच्छी दोस्ती हो गई जो बाद प्यार में बदल गई।

यह भी पढ़ें: बराला के इस्तीफे को लेकर कांग्रेस दो फाड़, हुड्डा और तंवर आमने-सामने

इकेटरीना आशीष से इतनी प्रभावित हुई कि उसने ही उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा। इस पर आशीष दंग रह गया। उसने डरते हुए अपने परिजनों को इस बारे में बताया। बाद में सहमति मिलते ही इकेटरीना भारत आई। हिंदू रीति रिवाज के साथ इसराना के निहाल गार्डन में दोनों की शादी हुई। आशीष के पिता नरेश की मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़ें: कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में खेतों से मिला पाकिस्तानी झंडा