विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जागरण फोरम: महिलाओं की सामाजिक स्थिति से रूबरू कराएंगी पांचाल, ऋचा तंवर व दहिया

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Wed, 10 Aug 2016 01:53 PM (IST)Updated: Wed, 10 Aug 2016 02:03 PM (IST)

12 अगस्त को होने वाले जागरण फोरम में दैनिक जागरण के सरोकार का शीर्ष विषय नारी सशक्तिकरण होगा। मुख्यमंत्री 10 महिलाओं को सम्मानित भी करेंगे।

News Article Hero Image

जेएनएन, पानीपत। नारी सशक्तीकरण दैनिक जागरण के सरोकार में शीर्ष विषय है। यही कारण है कि 12 अगस्त को करनाल के होटल नूर महल में 'बदलेगा हरियाणा, बढ़ेगा हरियाणाÓ सूत्र वाक्य के साथ प्रस्तावित जागरण फोरम में प्रदेश का शीर्ष नेतृत्व इस विषय पर चर्चा करेगा। जागरण के विशेष अभियान के दौरान नारी सशक्तीकरण का अग्र्रदूत बनीं प्रदेश की 10 विशिष्ट महिलाओं का मुख्यमंत्री मनोहर लाल उद्घाटन सत्र के दौरान सम्मान भी करेंगे। समापन समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा समग्र रूप से अपने विचार रखेंगे।

महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक और शैक्षिक स्थिति पर प्रस्तावित सत्र में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय सचिव व गुडग़ांव से पूर्व सांसद डॉ. सुधा यादव, कांग्र्रेस की विधायक व प्रदेश की पूर्व शिक्षा तथा महिला व बाल विकास मंत्री गीता भुक्कल, हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष कमलेश पांचाल, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में महिला शिक्षा शोध संस्थान की अध्यक्ष डॉ. ऋचा तंवर तथा सर्व खाप महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष व कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर डॉ. संतोष दहिया प्रदेश में नारी सशक्तीकरण विषय पर मंथन कर भविष्य की दिशा तय करेंगी।

पढ़ें : जाट आंदोलन में संदिग्ध भूमिका पर झज्जर की डीसी अनीता यादव को हटाया

'बदलेगा हरियाणा, बढ़ेगा हरियाणाÓ जागरण फोरम उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल महिला विषयों की माहिर व राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित प्रख्यात शिक्षाविद रोहतक की डॉ. रेणु चुघ, संकल्प स्वरोजगार केंद्र के माध्यम से महिला सशक्तीकरण के प्रयास में जुटीं फतेहाबाद की नेहा मित्तल, सर्व खाप महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष दहिया, रियो ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व कर रहीं रानी रामपाल (उनके पिता रामपाल आएंगे), महिला अधिकारों के लिए संघर्षशील रोहतक की जगमति सांगवान, संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में वर्ष 2006 की टॉपर सोनीपत की मोना श्रीनिवासन, जींद की सफल उद्यमी मनजीत कौर, प्रधानमंत्री के हाथों कृषि कर्मण पुरस्कार से सम्मानित जींद की सोना देवी, नौ सेना में लेफ्टिनेंट झज्जर की मनीषा तक्षक और गायन के क्षेत्र में नाम कमाने वाली कुरुक्षेत्र की सोनिया शर्मा को सम्मानित करेंगे।

पढ़ें : विधानसभा में पेश नहीं होंगे अोमप्रकाश चौटाला और अजय चौटाला

जागरण फोरम में प्रदेश में उद्योगों के विकास की संभावनाएं और चुनौतियां विषय पर उद्योग मंत्री विपुल गोयल के साथ लिबर्टी समूह के प्रबंध निदेशक शम्मी बंसल और ऑल इंडिया राइस एक्सपोटर्स एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष विजय सेतिया मंथन करेंगे। प्रशासन में पारदर्शिता पर प्रदेश के शिक्षा एवं संसदीय कार्य मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा के साथ कांग्र्रेस विधायक व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा और इनेलो को प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अशोक अरोड़ा चर्चा करेंगे।

पढ़ें : विधायकों की पेंशन लिमिट पर हरियाणा सरकार से स्टेट्स रिपोर्ट तलब

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।