विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गर्दन दबाकर आरक्षण ले लिया तो देश नहीं बचेगा : राजकुमार

By Test1 Test1Edited By:
Updated: Tue, 19 Jul 2016 07:36 PM (IST)

बीजेपी सांसद राजकुमार सैनी ने एक बार फिर बिना नाम लिए जाटों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर आरक्षण दे दिया गया तो देश को कोई नहीं बचा सकता।

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, पानीपत। कुरुक्षेत्र के सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि जिनके हाथों में सत्ता आई, उनको सब कुछ चाहिए। अब उनको आरक्षण भी चाहिए। गर्दन दबाकर आरक्षण ले लिया तो देश को कोई नहीं बचा सकता। उन्होंने कहा कि जनसंख्या के अनुपात के आधार पर आरक्षण दिया जाए। सैनी रेहड़ी फट्टा वेलफेयर एसोसिएशन के दूसरे स्थापना समारोह में राज नगर फाटक के पास संबोधित कर रहे थे।

सैनी ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आजादी से लेकर आज तक 55 वर्षों तक एक पार्टी ने राज किया। जब देश आजाद हुआ, उस समय देश में 18 करोड़ गरीब थे। आज देश में 68 करोड़ गरीब हैं।

पढ़ें : जाटों का ऐलान, बैकवर्ड सांसद सैनी की रैली में लेंगे हिस्सा

इसके बाद सैनी ने कहा कि चीन हम से 22 साल बाद आजाद हुआ था, फिर भी चीन पूरी दुनिया में छाया हुआ है। हमारे सामान को कोई नहीं खरीदता, जबकि चीन के उत्पाद बिक रहे हैं। हमें भी अपने उत्पादों में गुणवत्ता लानी होगी। हमारे देश में काम की कमी नहीं है, कमी है तो सिर्फ आगे बढऩे की।

हरियाणा की ताजा और बड़ी ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें