विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जानी थी बरात, दूल्हा पहुंच गया हवालात

By Kamlesh BhattEdited By:
Updated: Sat, 29 Apr 2017 07:18 PM (IST)

पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक की एक दिन बाद ही शादी होने वाली थी।

जानी थी बरात, दूल्हा पहुंच गया हवालात
जानी थी बरात, दूल्हा पहुंच गया हवालात

जेएनएन, पानीपत। घर में रिश्तेदार पहुंच चुके थे। शादी की सभी तैयारियां मुकम्मल हो चुकी थी, लेकिन शादी से ठीक एक दिन पहले पुलिस पहुंची और होने वाले दूल्हे को उठाकर ले गई। दरअसल, युवक आशुतोष पर दुष्कर्म का आरोप है। दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला के मेडिकल के बाद पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

डाडोला गांव निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी जींद जिले के एक गांव में हुई थी। उसकी चचेरी बहन ग्वालड़ा गांव में शादीशुदा है, इसलिए उसी गांव के आशुतोष का उसके घर आना-जाना हो गया। इसी दौरान उसके व आशुतोष के बीच संबंध बन गए। वह उसके ससुराल भी आने लगा और संबंध बनाने लगा।

इसके बाद तीन साल पहले महिला ससुराल से अलग होकर आशुतोष के साथ पानीपत के हरीनगर में रहने लगी। इसी दौरान आशुतोष के परिजनों ने उसकी शादी तय कर दी। शुक्रवार को बरात जानी थी। आरोपी पीड़िता से मिलने हरीनगर गया था। इसी दौरान पुलिस ने महिला की शिकायत पर आशुतोष को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें: फेसबुक पर परवान चढ़ा प्‍यार, मुलाकात हुई तो युवती ने निगला जहर