Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 15, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    नौवीं की छात्रा से सौतेले पिता ने किया दुष्कर्म

    By Edited By:
    Updated: Sat, 15 Aug 2015 01:26 AM (IST)

    जागरण संवाददाता, रोहतक : रिश्ते को शर्मसार कर सौतेले पिता ने बेटी को जान से मारने की धमकी देकर दुष्क ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    जागरण संवाददाता, रोहतक : रिश्ते को शर्मसार कर सौतेले पिता ने बेटी को जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। आरोपी एक माह तक पीड़िता को मुंह बंद रखने केलिए धमकाता रहा। पीड़िता ने एक माह बाद अपनी मां को आपबीती बताई और मां ने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने पीड़िता को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेज जांच शुरू की है।

    शहर थाने में दी गई शिकायत में पीड़िता की मां ने कहा कि उसकी बेटी नौवीं कक्षा की छात्रा है। महिला का कहना है कि उसने हनुमान कालोनी निवासी सुभाष नाम के व्यक्ति से दूसरा विवाह किया था। महिला दूसरे पति व नाबालिग बेटी के साथ रहती थी। 13 जुलाई को उसकी बेटी घर में अकेली थी और वह गांव गई हुई थी। इसी दौरान छात्रा के सौतेले पिता ने उसे जान से मारने की धमकी दी और अश्लील हरकत करने लगा। आरोपी पिता से बचने के लिए उसने शोर मचाया, लेकिन उसकी आवाज कोई नहीं सुन पाया। आरोपी पिता ने रिश्ते को शर्मसार कर बेटी से दुष्कर्म किया। आरोपी पीड़िता बेटी को शिकायत करने से रोकने लिए धमकाता रहा। आरोपी के डर से पीड़िता एक माह तक चुप रही है लेकिन दो दिन पहले आपबीती अपनी मां को सुना दी। इससे क्षुब्ध होकर पीड़िता की मां ने शहर थाने में शिकायत दे दी। पुलिस ने आरोपी सुभाष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के बाद पीड़िता के कोर्ट में बयान दर्ज करा दिए। आरोपी फरार है पुलिस उसकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

    आरोपी के डर से छात्रा एक माह तक चुप रही। बाद में उसने मां को घटना की जानकारी दी। मां की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

    देवी रानी, एएसआइ, सिटी थाना