विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पीओके में पीएम चलाएं मुक्ति आंदोलन : रामदेव

By Edited By:
Published: Fri, 29 Jul 2016 07:27 PM (IST)

जागरण संवाददाता, रोहतक : योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि पाक अधिकृत कश्मीर(पीओके) को लेकर प्रधानमं

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, रोहतक :

योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि पाक अधिकृत कश्मीर(पीओके) को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मुक्ति आंदोलन चलाना चाहिए। भारत इतना बलशाली देश होने के बावजूद बुजदिल पाकिस्तान कश्मीर पर अपना अधिकार जता रहा है। यह भारत के लिए शोभा नहीं देता। इतना ही नहीं कश्मीर में पाक से संचालित आतंकी शिविरों को भी ध्वस्त करने की जरूरत है। बाबा रामदेव शुक्रवार को बाबा मस्तनाथ मठ अस्थल बोहर में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

बाबा रामदेव ने कहा कि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ कश्मीर को लेने की बात कर रहे हैं, लेकिन उनको यह नहीं पता कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और इसको लेकर हर भारतीय पूरी तरह से वाकिफ हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कश्मीर को लेकर मुक्ति आंदोलन शुरू करने की जरूरत है। इसके लिए सबसे पहले पाक से इशारे पर कश्मीर में चल रहे आतंकी शिविरों को खत्म करना होगा। उन्होंने पाक को कायर पर कमजोर बताया और कहा कि भारत जैसे शक्तिशाली देश को कश्मीर के मुद्दे पर मौन रहना ठीक नहीं है। विदित रहे कि रोहतक में ही पिछले दिनों एक कार्यक्रम में योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा था कि कानून आगे न आता तो भारत माता जय नहीं बोलने वाले लाखों लोगों के सिर कलम कर देते। इस बयान को लेकर कांग्रेसी नेता एवं पूर्व मंत्री सुभाष बतरा ने कोर्ट में याचिका दायर कर दी थी, जो अभी तक विचाराधीन है।

अगले माह अमेरिका जाएंगे योग गुरु रामदेव

बाबा रामदेव ने एक सवाल के जवाब में कहा कि अगले माह स्वतंत्रता दिवस समारोह में अमेरिका जाएंगे। वहां करीब एक लाख लोगों को जहां योग सिखाया जाएगा, वहीं कई अन्य कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे। इसके अलावा कनाडा व अन्य देशों में भी इसी तरह के कार्यक्रम हैं। उन्होंने बताया कि इन देशों की यात्रा पर योग का प्रचार प्रसार भी किया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।