विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रोहतक पीजीआइ के डेंटल कालेज में बॉयलर फटा, दो डॉक्टर घायल

By Test1 Test1Edited By:
Updated: Sat, 09 Jul 2016 02:17 PM (IST)

यहां स्थित पीजीआई में दोपहर को एक बड़ा हादसा हो गया। हादसे में पीजीआई के दो डॉक्टर घायल हो गए।

News Article Hero Image

रोहतक, [वेब डेस्क]। यहां पंडित भगवत दयाल चिकित्सा संस्थान (पीजीआइ) में दोपहर को एक बड़ा हादसा हो गया। पीजीआइ के डेंटल कालेज में लगा बॉलयर फट गया। इस हादसे में पीजीआइ के दो डॉक्टर घायल हो गए। इससे पीजीआई में हड़कंप में मच गया।

पीजीआइ के डेंटल कॉलेज में राेज की तरह डाक्टर मरीजों को देख रहे थे। इसी दौरान अस्पताल के कमरा नंबर 26 में लगा बॉयलर फट गया। बॉयलर के धमाके की चपेट में वहांं मौजूद दो डॉक्टर पालकी और दीपिका चपेट मेंं आ गए। दोनों काे इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। हादसे के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है,लेकिन बताया जाता है कि बाॅयलर बहुत पुराना था और इसी कारण फट गया।

पढ़ें : पंजाबियों का ब्लड प्रेशर रहता है हमेशा हाई

इस घटना के विरोध डेंटल कॉलेज के करीब डाक्टर हड़ताल पर चले गए हैं। उनका कहना है कि अस्पताल में मशीनें आैर उपकरण काफी पुराने हैं। इस बारे में कई बार प्रबंधन काे सूचित किया जा चुका है, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इससे हमेशा बड़ा हादसा होने का खतरा रहता है और डाक्टरों व कर्मचारियाें काे असुरक्षित माहौल मेेें काम करना पड़ रहा है। मरीजों के लिए भी हमेशा खतरा बना रहता है।

हादसे के बाद कॉलेज के बाहर खड़े डॉक्टर।

पीजीआई के डेंटल कॉलेज में बायलर फटा, दो डॉक्टर घायल

डॉक्टरों का कहना हैं कि वह जो भी उपकरण हैं और वे पुराने और घटिया स्तर के हैं। इस उपकरणों में सुरक्षा के उनकी सेफ्टी के भी कोई इंतजाम नहीं हैं। इसलिए उन्होंने कॉलेज प्रशासन से मांग की है कि पहले डेंटल कॉलेज में बेहतर उपकरण और सुविधा दे तभी वे काम पर लौटेंगे।

हड़ताल का नेतृत्व कर रहे डॉक्टर नवदीप ने बताया कि वह सोमवार को भी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल जारी रखेंगे। उधर कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर संजय तिवारी का कहना हैं कि उन्होंने उच्च अफसरों को कुछ नए सामान की डिमांड भेजी हुई हैं जो जल्द मिल जाएगी।

हरियाणा की ताजा और बड़ी ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें