Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'आप' चलाएगी सेल्फी विद लावारिस गाय अभियान

    By Kamlesh BhattEdited By:
    Updated: Sat, 20 Aug 2016 01:08 PM (IST)

    देशभर में गायों की दुर्दशा से भाजपा और सरकार को अवगत कराने के लिए आम आदमी पार्टी सेल्फी विद गाय अभियान चलाएगी। फिलहाल, यह अभियान हरियाणा में शुरू किया ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    रोहतक, [जागरण संवाददाता]। गायों की हो रही दुर्दशा को लेकर आम आदमी पार्टी सेल्फी विद गाय अभियान चलाएगी। फिलहाल यह अभियान हरियाणा में चलाया जाएगा। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने बताया कि यह अभियान 20 अगस्त से शुरू किया जाएगा।

    नवीन जयहिंद ने कहा कि प्रदेश में करीब डेढ़ लाख गाय प्रतिदिन सड़कों पर कूड़े के ढेर में मुंह कर रही है और सड़क हादसों का कारण बन रही हैं। इसको लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता 20 अगस्त को राज्य के सभी जिलों तथा सभी कस्बों में कचरों के ढेरों पर बैठने वाली लावारिस गायों के साथ पूरा दिन बैठकर हरियाणा में गायों की असली तस्वीर पेश करेंगे।

    पढ़ें : दिल्ली सरकार ओलंपियन साक्षी को एक और सिंधु को देगी दो करोड़ का इनाम

    उन्होंने कहा कि आम कार्यकर्ताओं द्वारा लावारिस गायों के साथ सेल्फी करके ट्वीटर और अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से हरियाणा व केंद्र की भाजपा सरकार को हरियाणा में गायों की असली तस्वीर पेश की जाएगी। नवीन

    जयहिंद ने सरकार से सवाल करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल प्रदेश की जनता को बताएं कि उनकी सरकार ने गायों के नाम पर कितनी घोषणाएं की और उनमें से कितनी पूरी हुई हैं। कितनी लावारिस गाय सड़कों किनारे कूड़ा और पॉलीथिन खाकर बसर कर रही हैं।

    हरियाणा की ताजा और बड़ी ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

    खबरें और भी