विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 12, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा विधायक प्रेमलता ने कहा- लड़की सतर्क नहीं होती तो हो सकती थी बड़ी घटना

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Sat, 12 Aug 2017 05:41 PM (IST)Updated: Sat, 12 Aug 2017 07:57 PM (IST)

केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह की पत्नी व भाजपा विधायक प्रेमलता ने चंडीगढ़ में आइएएस की बेटी से छेड़छाड़ मामले में ...और पढ़ें

भाजपा विधायक प्रेमलता ने कहा- लड़की सतर्क नहीं होती तो हो सकती थी बड़ी घटना
भाजपा विधायक प्रेमलता ने कहा- लड़की सतर्क नहीं होती तो हो सकती थी बड़ी घटना

जेएनएन, रोहतक। उचाना से भाजपा विधायक विधायक एवं केंद्रीय इस्पात मंत्री चौधरी बीरेंद्र ङ्क्षसह डूमरखां की पत्नी ने वर्णिका प्रकरण में अपनी ही पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे विकास बराला को गलत ठहराया है। उन्होंने कहा कि अगर वर्णिका सतर्क नहीं होती तो बड़ी घटना हो सकती थी। क्योंकि युवक शराब के नशे में थे। प्रेमलता शनिवार को सांपला में आयोजित कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रही थी।

विधायक प्रेमलता ने कहा कि वर्णिका तो रात को अपनी नौकरी करके घर लौट रही थी। ऐसे में उनका युवकों द्वारा नशे में पीछा करना अपराध को दस्तक देना था। संयोग से लड़की सतर्क थी, जिसके कारण कोई बड़ा घटना नहीं हो सकी। लड़की सतर्क नहीं होती तो बड़ी घटना हो सकती थी। यह घटना तो एक तरह से ङ्क्षपक फिल्म का रिमेक था।

उन्होंने कहा कि यह गनीमत थी कि लड़की ने खुद को बचा लिया। अन्यथा दोनों युवक शराब के नशे में थे और जवानी का जोश भी था। उन्होंने कहा कि लड़कियों को आजादी होनी चाहिए। समाज में इस तरह की घटनाएं लड़कियों की आजादी में बाधा उत्पन्न करती है। चंडीगढ़ में यह घटना पिंक फिल्म की स्टोरी की तरह है। कानून अपना काम कर रहा है  और युवती को निसंदेह न्याय मिलेगा।

यह भी पढ़ें: IAS की बेटी से छेड़छाड़ के आरोपी विकास बराला व आशीष 14 दिन की न्यायिक हिरासत में