विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रोहतक गैंग रेप : होटलकर्मियों ने किए खुलासे, युवक ने यौनवर्द्धक दवाएं व शराब भी मंगाई

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Thu, 28 Jul 2016 04:45 PM (IST)Updated: Thu, 28 Jul 2016 10:03 PM (IST)

रोहतक के गैंगरेप मामले में पुलिस ने होटल के कर्मचारियों के बयान लिए हैं। बताया जाता है कि इसमें कई सनसनीखेज बातें सामने आई हैं।

News Article Hero Image

रोहतक, [जेएनएन]। हरियाणा से लेकर देश की संसद तक में गूंजने वाले सामूहिक दुष्कर्म कांड में लगातार सनसनीखेज खुलासे हो रहे हैं। जिस हाेटल मेें छात्रा के दो युवकों के साथ जाने और उनमें से एक के साथ कमरे में ढाई घंटे रहने की बात सामने आ रही है उसके कर्मचारियों ने सनसनीखेज बयान दिए हैं। बताया जाता है कि हाेटल कर्मचारियों ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि कमरे में लड़की के साथ पहुंचने के बाद युवक ने यौनशक्तिवर्द्धक दवाएं और शराब भी मंगवाई। युवक के साथ लड़की भी शराब पी रही थी। गैंगरेप पीडि़त छात्रा के परिजन नहले ही कह चुके हैं कि वह लड़की पीडित छात्रा नहीं थी। वह कोई और लड़की होगी।

दूसरी ओर, इस मामले में गिफ्तार दोनों युवकों और गैंगरेप में नामजद तीन आरोपियों काे अदालत ने बृहस्पितवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

एसआइटी ने होटल के कर्मचारियों के बयान मजिस्ट्रेट के सामने कराए गए। होटल के कर्मचारियों के अलावा पुलिस ने होटल के सामने स्थित प्रॉपर्टी डीलर के आफिस में भी पहुंचकर उसके भी बयान लिये। पुलिस सूत्रों के मुताबिक जांच टीम मजिस्ट्रेट के साथ होटल पहुंची और वहां मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ की थी।

पढ़ें : रोहतक गैंग रेप : छात्रा का दूसरा 'दोस्त' भी काबू, कहा- होटल में लड़की संग अकेला था

पुलिस को पूछताछ में पता चला कि रविंद्र और धीरेंद्र नाम के दो लोग 13 जुलाई को सुबह से लेकर शाम तक होटल पर मौजूद थे। इसके बाद पुलिस ने रविद्र और धीरेंद्र व एक अन्य कर्मचारी के बयान लिये। इनमें से एक रसोइया है। रसोइए ने मजिस्ट्रेट के सामने दिए बयान में कहा कि उसने एक युवक और एक युवती को कमरे में पीते खाते देखा था। युवकों के लडकी के साथ वहां पहुंचे और कमरे में पहुंचने के बाद एक युवक वहां से चला गया।

पढ़ें : रोहतक गैंगरेप में नया मोड़, घटना वाले दिन दो युवकों के साथ होटल में थी छात्रा

उसने बताया कि युवक ने इसके बाद खाने-पीने की चीजों के साथ शराब भी मंगवाई। बताया जाता है कि उसने तिना तक कहा कि युवक ने यौन शक्ति वद्धर्क दवाएं भी मंगवाईं। उसके अनुसार, युवक के साथ लड़की भी शीराब पी रही थी। रसोइए ने उन सभी चीजों के बारे में बताया जाे युवक ने मंगवाए थे। उसका कहना था कि कमेर में आने के 15 मिनट तक उन्होंने सामान मंगाया और उसके बाद कमरा बंद हो गया। उसके मुताबिक कमरे में नशीले पदार्थ भी युवक और युवती ने मंगाए थे।

पढ़ें : रोहतक गैंगरेप : छात्रा ने दर्ज कराया बयान, कहा-घर गई तो आरोपी मार डालेंगे

इसके बाद पुलिस इस होटल के सामने स्थित एक प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में पहुंची। यहां पर मौजूद एक प्रॉपर्टी डीलर से पुलिस ने पूछताछ की। प्रॉपर्टी डीलर ने कहा कि 13 जुलाई की दोपहर में उन्होंने एक युवती और दो युवकों को कार में आते हुए और जाते हुए देखा था। इससे अधिक प्रॉपर्टी डीलर कुछ नहीं बता पाया। पुलिस ने यह बयान दर्ज करने के बाद होटल के मालिक से भी बात की। पुलिस ने कमरा लेने के लिए इस्तेमाल किए गए युवक प्रमोद की आइडी भी अपने कब्जे में ले लिया है।

लगातार हो रहे हैं सनसनीखेज खुलासे

बता दें कि भिवानी की यह छात्रा 13 जुलाई की शाम रोहतक में सुखपुरा पावर हाउस के समीप झाडिय़ों में बेहाश पड़ी मिली थी। उसे पीजीआइ मे भर्ती कराया गया। उसने अपने बयान में कहा था कि उसके साथ उन्हीं पांच युवकों ने दुष्कर्म किया था, जिन्होंने तीन साल पहले भिवानी में उसका अपहरण कर दुष्कर्म किया था। इसके बाद पुलिस ने जगमोहन, संदीप और अमित को पकड़ लिया था। दो नामजद आरोपी आकाश और मौसम अब भी फरार हैं।

पढ़ें : रोहतक गैंग रेप : छात्रा के भाई व मां ने कहा, होटल गई लड़की कोई और

इसके बाद खुलासा हुअा कि छात्रा गैंगरेप वाले दिन दाे युवकों के साथ एक होटल में गई थी और इसका सीसीटीवी फुटेज भी है। इस मामले में किलाई के संदीप हुड्डा और पाकस्मा निवासी प्रमोद को गिरफ्तार किया।
कहा गया कि लड़की प्रमेाद के साथ होटल के एक कमरे में करीब ढाई घंटे तक रही।

बाद में छात्रा का भाई और मां सामने आए और इस बात को गलत बताया कि छात्रा युवकों के साथ किसी होटल मेें गई थी। उन्हाेंने इसे गैंगरेप के आरोपियों को बचाने की साजिश के तहत ऐसी बातें उछाल रही है।

डीएनए टेस्ट की रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस का कहना है कि जब तक एफएसएल रिपोर्ट नहीं आ जाती, तब तक वह कुछ नहीं कर सकते है। पुलिस ने तीनों के सैंपल लेकर डीएनए टेस्ट के लिए लैब में भेज रखे हैं। वहां से रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। पुलिस का कहना है कि वह अभियुक्तों को युवती के सामने बैठाकर पूछताछ करेगी।

सभी आरोपी 14 दिन के रिमांड पर भेजे गए

उधर, बृहस्पतिवार को जेएमआइसी दीप्ति ने तीन नामजद अारोपियों व दो होटल प्रकरण में गिरफ्तार युवकों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जिन तीन युवकों को पिछले कई दिन से रिमांड पर लिया हुआ था, उन्हें धारा 164 के बयानों के आधार पर जेल भेजा गया है, इसके अलावा पुलिस के पास उनके खिलाफ कोई पुख्ता सबूत नहीं है। तीनों नामजद आरोपियों के वकीलों ने जमानत के लिए भी बहस की, लेकिन अदालत ने इस पर अगली सुनवाई की तारीख 8 अगस्त लगाई है।
---------

बयान अभी सार्वजनिक नहीं कर सकते : डीएसपी

'' हमने होटल के तीन कर्मचारियों और एक प्रॉपर्टी डीलर के बयान लिए है। अभी हम सार्वजनिक नहीं कर सकते, क्योंकि केस की जांच पर इससे फर्क पड़ सकता है
-डीएसपी पुष्पा खत्री, जांच अधिकारी।

----------

बयान की कॉपी हम भी हासिल करेंगे : नामजद युवकों के वकील

'' हमें भी पता चला है कि पुलिस ने होटल के तीन कर्मचारियों और एक प्रॉपर्टी डीलर के बयान कराए है। जल्द ही हम भी उसकी कॉपी पुलिस से हासिल करेंगे।
-हरेंद्र भालोटिया, तीनों नामजद युवकों के अधिवक्ता।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।