विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विधायक के बेटे पर राजस्‍थान में दुष्कर्म का केस, कांग्रेस के दो नेता आमने-सामने

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Sat, 27 Aug 2016 09:56 AM (IST)Updated: Sat, 27 Aug 2016 02:05 PM (IST)

राेहतक जिले के बरोदा क्षेत्र से विधायक श्रीकृष्‍ण हुड्डा के बेटे पर राजस्‍थान में एक छात्रा से दुष्‍कर्म करने का ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, रोहतक। बरोदा क्षेत्र से विधायक श्रीकृष्ण हुड्डा के बेटे जितेंद्र हुड्डा के खिलाफ जयपुर में सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज होने के बाद रोहतक में राजनीति गरमा गई है। इस मामले को लेकर कांग्रेस के ही दो नेता अब आमने-सामने है। विधायक का बेटा एक पूर्व मंत्री पर खुद को फंसाने का अाराेप लगा रहा है, जबकि पूर्व मंत्री इससे इन्कार कर रहे हैं।

श्री कृष्ण हुड्डा के बेटे का आराेप है कि कांग्रेस के ही एक पूर्व मंत्री ने उसे इस मामले में एक लड़की काे मोहरा बनाकर फंसाया है। दूसरी आेर, कांग्रेस के पूर्व मंत्री व प्रदेश प्रवक्ता कृष्णमूर्ति हुड्डा ने कहा हे कि कि उन पर विधायक के बेटे ने राजनीतिक साजिश के तहत उन पर आराेप लगाए हैं। उनका इस मामले से कोई लेना देना नहीं है। जिस समय यह कांड हुआ, उस समय वह लंदन में थे।

पढ़ें : सलमान खान फिर मुश्किल में, कुलदीप बिश्नोई ने कहा- काला हिरण मामले में जाएंगे सुप्रीम कोर्ट

गौरतलब है कि बरोदा विधायक श्रीकृष्ण हुड्डा के बेटे जितेंद्र हुड्डा ने राजस्थान के झुंझुनू जिले की एक छात्रा के खिलाफ ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज कराया था। आरोप है कि उसने ब्लैकमेल करके उससे 25 लाख रुपये भी ले लिए गए। इस पर जयपुर पुलिस ने केस दर्ज करके छात्रा को गिरफ्तार कर उससे 18 लाख रुपये भी बरामद कर लिए थे। छात्रा को जेल भेज दिया गया, लेकिन बाद में उसकी जमानत हो गई।

पढ़ें : हरियाणा विस में जैन मुनि का प्रवचन, सद्भाव के बीच तीन कांग्रेस MLA का निलंबन खत्म

जमानत पर आने के बाद छात्रा ने जितेंद्र हुड्डा के खिलाफ केस दर्ज कराया कि 8 अगस्त को वह अपने दोस्तों के साथ उसे होटल में ले गया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। जयपुर के विधायकपुरी थाने में सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया गया। इस केस के दर्ज होने के बाद विधायक के बेटे जितेंद्र हुड्डा ने कांग्रेस के पूर्व मंत्री व प्रदेश प्रवक्ता कृष्णमूर्ति हुड्डा पर आरोप लगाया कि वह राजस्थान की लड़की के संपर्क में हैं। उन्होंने ही लड़की को रिपोर्ट दर्ज करने के लिए उकसाया है।

पढ़ें : पति अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने से बाज न आया तो पत्नी ने उठाया यह कदम

इसके बाद कृष्णमूर्ति हुड्डा मीडिया के सामने आए और उन्होंने कहा कि वह लड़की को जानते तक नहीं है। वह 3 से लेकर 12 अगस्त तक लंदन में थे, जबकि यह कांड 8 अगस्त को हुआ। उन पर जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं वह बेबुनियाद हैं।

दोनों नेता कांग्रेस के बड़े चेहरे

बता दें कि श्रीकृष्ण हुड्डा वर्तमान में बरोदा से कांग्रेस के विधायक है। वहीं कृष्णमूर्ति हुड्डा कांग्रेस सरकार में मंत्री रह चुके है। ऐसे में दोनों ही नेता कांग्रेस के बड़े चेहरे हैं।

दबिश देने की भी चलती रही चर्चा

शुक्रवार को जैसे ही यह मामला रोहतक में पहुंचा तो चर्चा रही कि विधायक के बेटे के साथ होटल में जो अन्य दोस्त थे उनमें से तीन दोस्त रोहतक के हैं। इसलिए जयपुर पुलिस उनकी तलाश में रोहतक पहुंची है। हालांकि इसकी स्थानीय अधिकारी ने कोई पुष्टि नहीं की है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।