विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 10, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मामा के घर गई थी छात्रा, उसके बाद अपने ही लूटते रहे अस्मत

By Kamlesh BhattEdited By:
Updated: Sat, 10 Dec 2016 05:20 PM (IST)

मामा अपनी ही भांजी को हवस का शिकार बनाता रहा। इसके अलावा छात्रा के फुफेरे भाई व मौसे के बेटे ने भी उसे हवस का शिकार बनाया।

News Article Hero Image

जेएनएन, रोहतक। स्कूल की छुट्टिïयों मेें छात्रा खुशी-खुशी अपने मामा के घर गई थी, लेकिन वहां जो उसके साथ हुई वह उसने कभी सोचा भी नहीं था। मामा ने उसे कई बार अपनी हवस का शिकार बनाया। यही नहीं, छात्रा से उसके फुफेरे भाई व मौसी के बेटे ने भी दुष्कर्म किया। छात्रा ने अब पुलिस में इस संबंध में शिकायत दी है।

पीड़िता के मुताबिक 2013 में जब वह आठवीं में पढ़ती थी तो वह छुट्टिïयों में अपने मामा के घर गई। वहां मामा उससे छेडख़ानी करने लगा। जब उसने विरोध किया तो उसने उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद मामा ने उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद डरी सहमी वह अपने घर आई। लोकलाज के भय से उसने यह बात किसी के पास नहीं बताई।

इसके बाद उसके मामा का उसके घर आना-जाना बढ़ गया। वह जब भी उसके घर आता उसे हवस का शिकार बनाता। गत वर्ष 24 नवंबर को भी मामा उसके घर आया और उसे खेतों में ले गया। उसे शराब पिलाई और दुष्कर्म किया। जब वह गर्भवती हो गई तो मामा ने गोली खिलाकर गर्भपात करा दिया।

छात्रा के अनुसार, पिछले साल सन 2015 में उसकी बुआ का बेटा उसके घर आया और डेढ़ माह तक उनके घर पर रहा। इस दौरान उसने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। 2015 में ही मौसी का बेटा जितेंद्र उनके घर आया और उसने भी उससे दुष्कर्म किया।

मामा को फांसी की सजा देने की मांग की

छात्रा ने पुलिस को बयान दिया है कि इन अभियुक्तों के कारण उसकी पढ़ाई छूट गई है। उन्हें सख्त सजा मिले। उसने मामा को तो फांसी की सजा की मांग की है। महिला थाने की प्रभारी गरिमा ने बताया कि पुलिस ने छात्रा के अदालत में भी धारा 164 के तहत बयान दर्ज करा दिए है। पोक्सो एक्ट में केस दर्ज किया गया है और गर्भपात की धारा भी लगाई गई हैं।

पढ़ें : नवविवाहिता ने बात नहीं मानी तो पति बनाने लगा पिस्तौल के बल पर अप्राकृतिक संबंध