विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 15, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तीन राज्यों में फैले लिंग जांच रैकेट का भंडाफोड़, चिकित्सक व दलाल गिरफ्तार

By Test1 Test1Edited By:
Published: Wed, 15 Jun 2016 08:02 PM (IST)Updated: Thu, 16 Jun 2016 10:30 AM (IST)

तीन राज्यों में फैले सेक्स रैकेट का भंडाफोड़़ हुआ है। नकली ग्राहक की मदद से दिल्ली और नोएडा के दो डॉक्टर्स समेत एक दलाल को गिरफ्तार कियाा गया है।

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, सोनीपत। तीन राज्यों में फैले सेक्स रैकेट का भंडाफोड़़ हुआ है। नकली ग्राहक की मदद से दिल्ली और नोएडा के दो डॉक्टर्स समेत एक दलाल को गिरफ्तार कियाा गया है। दलाल की मदद से ये डॉक्टर्स दिल्ली और साथ लगते राज्यों से आई महिलाओं की भ्रूण की लिंग जांच करते थे। दोनों डॉक्टर्स के क्लीनिक भी सील कर दिए गए हैं।

डीसी की तत्परता और मदद से फूटा गिरोह का भांडा

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. जेएस पूनिया ने बताया कि सोनीपत में लिंग जांच के लिए एक गिरोह सक्रिय होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद उन्होंने डीसी मकरंद पांडुरंग से बात की। डीसी ने पीएनडीटी अधिकारी डॉ. आदर्श शर्मा व बढख़ालसा पीएचसी की एसएमओ डॉ. अनविता कौशिक के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया।

यह भी पढ़ें : पुलिस की शह के बिना नशे का कारोबार संभव नहीं : डीजीपी

नकली ग्राहक को घंटो दिल्ली घुमाया फिर नोएडा लेकर पहुंचा दलाल

एक महिला को नकली ग्राहक बनाकर दलाल के पास भेजा गया। दलाल ने महिला को दिल्ली पहुंचने के लिए कहा और बताया कि मयूर विहार के एक क्लीनिक में भ्रूण की लिंग जांच की जाएगी। इसके बाद डीसी ने मयूर विहार, दिल्ली के डीसी अजय अरोड़ा से बात की। उधर, दलाल महिला को मयूर विहार ले जाने के बजाय कई घंटे तक दिल्ली में ही घुमाता रहा और आखिर में उसे नोएडा के सेक्टर-22 स्थित मनोज वाजपेयी क्लीनिक लेकर पहुंचा। डीसी पांडुरंग ने तुरंत नोएडा के डीएम से बात की और टीम ने नोएडा प्रशासन के साथ छापा मिलकर क्लीनिक पर छापा मारा। इसके बाद डॉ. मनोज वाजपेयी को गिरफ्तार कर अल्ट्रासाउंड मशीन व उनके क्लीनिक को सील कर दिया गया।

नोएडा दिल्ली बार्डर से पकड़ा गया दलाल

महिला को नोएडा क्लीनिक तक लेकर जाने वाले दलाल जगदीश कुमार को भी नोएडा-दिल्ली बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया गया। दलाल की गिरफ्तारी के बाद टीम ने मयूर विहार के मयूर विहार डायग्नोस्टिक पर छापा मारा। वहां भी कुछ देर पहले ही एक महिला का गर्भपात किए जाने के सबूत मिले। टीम ने गर्भपात करने वाले औजार भी बरामद कर लिए और डायग्नोस्टिक सेंटर को भी सील कर दिया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।