विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 16, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फेसबुक फ्रेंड व जीजा ने युवती को किया बेहोश और फिर बना डाला हवस का शिकार

By Kamlesh BhattEdited By:
Updated: Thu, 16 Mar 2017 01:21 PM (IST)

युवती अपने फेसबुक फ्रेंड व उसके जीजा के साथ गई तो उन्होंने उसे बेहोश किया और सामूहिक का दुष्कर्म का शिकार बना दिया गया।

फेसबुक फ्रेंड व जीजा ने युवती को किया बेहोश और फिर बना डाला हवस का शिकार
फेसबुक फ्रेंड व जीजा ने युवती को किया बेहोश और फिर बना डाला हवस का शिकार

जेएनएन, अंबाला शहर। शहर के जंडली में एक महिला के घर काम करने वाली एक लड़की अपने फेसबुक फ्रेंड व उसके जीजा के साथ चली गई। आरोप हे कि सिरसा में नशा देकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। बाद में वह पंजाब के बठिंडा में बेसुध हालत में मिली। जानकारी मिलने के बाद घर की मालकिन उसे अंबाला ले आई व पुलिस को शिकायत दी। महिला पुलिस ने सामूहिक दुराचार का केस दर्ज कर उसका सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराया गया। अभियुक्त की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

कुछ दिन पूर्व फरीदाबाद की एक लड़की अंबाला में जंडली में एक महिला के घर आकर काम करने लगी। उसी दौरान उसकी फेसबुक पर सिरसा के सूरज से दोस्ती हो गई। पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि सूरज के बुलाने पर वह रात को बिना किसी को बताए घर से उसके साथ चली गई। सूरज का जीजा भी साथ था। वे उसे सिरसा ले गए और वहां उसे खाने-पीने की वस्तु में कोई नशीली वस्तु मिलाकर दे दी, जिससे वह बेहोश हो गई।

जब उसकी आंख खुली तो वह बठिंडा में थी। चूंकि उसे महिला मालकिन का फोन नंबर याद था तो उसने उसे फोन किया। इस पर महिला उसे अंबाला ले आई। आरोप है कि सूरज व उसके जीजा ने अन्य के साथ मिलकर उसके साथ गलत काम किया। महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रजनी के अनुसार केस दर्ज कर युवती का मेडिकल कराया गया है।

यह भी पढ़ें: हांसी में तीन लोगों की हत्या में लगे आरोपों से आहत डीएसपी ने खुद को गोली मारी