Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 15, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    हेल्पलाइन पर बोली महिला- ससुर करता है तंग, जांच के लिए पहुंचा हेड कॉन्स्टेबल करता रहा दुष्कर्म

    By Kamlesh BhattEdited By:
    Updated: Mon, 15 Jun 2020 10:18 AM (GMT+05:30)

    महिला ने हेल्पलाइन पर फोन किया कि उसका ससुर उसे परेशान करता है। जांच के लिए हेड कॉन्स्टेबल घर पहुंचा और भावनात्मक संबंध बना उससे दुष्कर्म करता रहा। ...और पढ़ें

    हेल्पलाइन पर बोली महिला- ससुर करता है तंग, जांच के लिए पहुंचा हेड कॉन्स्टेबल करता रहा दुष्कर्म
    हेल्पलाइन पर बोली महिला- ससुर करता है तंग, जांच के लिए पहुंचा हेड कॉन्स्टेबल करता रहा दुष्कर्म

    जेएनएन, यमुनानगर। हथनीकुंड बैराज पर लगे नाके पर तैनात हेड कॉन्स्टेबल पर तलाकशुदा महिला से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पीड़ित महिला का कहना है कि आरोपित शादी का झांसा देकर उसके साथ चार साल तक दुष्कर्म करता रहा। बाद में उसने शादी से मना कर दिया और मारपीट भी की। पुलिस ने महिला की शिकायत पर हेड कॉन्स्टेबल सोनीपत निवासी सतबीर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। महिला थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    पानीपत निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शादी के बाद ससुराल वाले मारपीट करते थे। नवंबर 2015 में उसने महिला हेल्पलाइन नंबर 1098 पर ससुर के खिलाफ शिकायत की थी। शिकायत पर जांच करने के लिए थाना इंद्री में तैनात हेड कॉन्स्टेबल सतबीर सिंह घर आया था। फिर वह दिन में कई बार फोन करने लगा। दोनों में बातचीत होने लगी। महिला के अनुसार, सतबीर सिंह ने उसे बताया कि उसका एक बेटा है और पत्नी की मौत हो चुकी है। वह अपने पति से तलाक ले ले। वह उससे शादी कर लेगा। सतबीर ने ही कोर्ट से तलाक कराया।

    कभी किराये के मकान तो कभी क्वार्टर में रखा

    पीड़िता का आरोप है कि 2017 में सतबीर का तबादला यमुनानगर में हो गया। तलाक होने के बाद सतबीर उसे अपने साथ जगाधरी ले आया। सत्संग विहार कॉलोनी में किराये के कमरे में रखा। सतबीर खुद पुलिस लाइन जगाधरी में रहता था। सतबीर अक्सर उसके कमरे पर आता और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता। सतबीर ने उसे पुलिस लाइन में क्वार्टर पर भी रखा। चार साल तक दुष्कर्म करता रहा। आरोप है कि सतबीर ने पीड़िता के आधार कार्ड व अन्य दस्तावेजों पर भी अपना ही नाम अंकित कराया।

    सतबीर की पत्नी है जिंदा और तीन बच्चे भी हैं

    महिला का कहना है कि सतबीर ने खुद को विधुर बताया था। बाद में पता चला की उसकी पत्नी जिंदा है। उसके एक नहीं, बल्कि तीन बच्चे हैं। जब यह मामला उजागर हुआ तो सतबीर की पत्नी ने उसके साथ मारपीट की। सतबीर भी शराब पीकर मारपीट करने लगा। अब शादी करने से मना कर दिया।

    खबरें और भी

    कई साल से महिला लिव-इन रिलेशनशिप में थीं : सतबीर

    उधर, सतबीर सिंह का कहना है कि जिस महिला ने उस पर दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया है। वह करीब पांच साल से उसके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थीं। वह खुद शादीशुदा है। अब यह महिला उसको परिवार छोड़ने के लिए कह रही थी। इसी कारण से अब केस दर्ज करवाया है। वह जांच के लिए तैयार है। वहीं, जांच अधिकारी एएसआइ मुकेश का कहना है सतबीर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच चल रही है।