Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    क्या आप भी मीठे की शौकीन हैं

    By Babita kashyapEdited By:
    Updated: Mon, 11 Jan 2016 02:51 PM (IST)

    अगर ऐसा है तो आपको इसके पीछे मौजूद कारणों के बारे में जानना चाहिए। अमेरिकी अध्ययनकर्ताओं के मुताबिक मीठा देखकर खुद को रोक न पाने का कारण सिर्फ इच्छा श ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    यदि मीठा सामने हो तो आप खुद को रोक नहीं पातीं और बाद में अधिक कैलोरी लेने और वजन बढऩे की चिंता आपको सताने लगती है। अगर ऐसा है तो आपको इसके पीछे मौजूद कारणों के बारे में जानना चाहिए। अमेरिकी अध्ययनकर्ताओं के मुताबिक मीठा देखकर खुद को रोक न पाने का कारण सिर्फ इच्छा शक्ति की कमी नहीं है। दरअसल इसके लिए मिठाई स्वयं जिम्मेदार है। मीठा आपको स्वाद की संतुष्टि देने की बजाय इसकी इच्छा को बढ़ा देता है। शरीर में भोजन से तृप्ति का संदेश भेजने वाले हारमोन लेप्टिन को शुगर निष्प्रभावी कर देती है। फलस्वरूप हम अधिक मात्रा में खाद्य पदार्थ ग्रहण करते जाते हैं। इस प्रक्रिया को रोकने व शरीर में इंसुलिन और लेप्टिन दोनों का स्तर कम करने के लिए अपने खानपान पर ध्यान देना चाहिए। सॉफ्ट ड्रिंक्स और फ्रूट जूस से दूरी बनाएं, क्योंकि दोनों ही ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ाते हैं। वहीं आपको अपने भोजन में फाइबर को अधिक से अधिक शामिल करना चाहिए। ये भी ब्लड शुगर और इंसुलिन के स्तर को बढऩे से रोकने में मददगार है। दालों, साबुत अनाज इत्यादि में भरपूर फाइबर प्राप्त होता है। इसके साथ ही प्रोटीनयुक्त खाद्य पदार्र्थों का सेवन करें। इसके बाद आपको भूख कम लगेगी। इस तरह आप अपने खानपान और वजन दोनों पर नियंत्रण रख सकती हैं।